सोनीपत : जेजेपी नेता रणधीर सिंह मलिक पर जानलेवा हमला, दो दर्जन बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग
11 अक्तूबर 2019, 1:01 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर में जन नायक जनता पार्टी के उम्मीदवार रणधीर सिंह मलिक पर दो दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने गोलियों की बौछार कर दी। इस हमले में रणधीर सिंह मलिक और उसके साथ बाल-बाल बच गए। इस घटनाके पीछे की वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है। इस वारदात को मलिक के साथियों ने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। बताया जा रहा है कि गोलियां पुलिस की मौजूदगी में चलाई गई हैं। जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद के चलते 2 दर्जन बदमाशों ने गन्नौर से जेजेपी उम्मीदवार रणधीर मलिक और उसके समर्थकों पर फायरिंग कर दी. फायरिंग में रणधीर मलिक और उसके समर्थक बाल बाल बच गए. ताज्जुब की बात यह है कि इस पूरी घटना के समय सोनीपत की पुलिस मौके पर मौजूद रही।

0 Comments