सिरसा : राजेंद्र देसूजोधा व गोकुल सेतिया की 6 साल के लिए भाजपा से छुट्टी
12 अक्तूबर 2019, 10: 37 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
सिरसा। भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों पर अनुसाशनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्काषित कर दिया है।
भारतीय जनता पार्टी के संविधान की धारा- 25 के भाग- 9 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए माननीय प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने उन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी से छह वर्ष के लिये निष्कासित कर दिया है, जो पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इसी अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत कालांवाली विधानसभा के राजेन्द्र देसूजोधा एवम सिरसा विधानसभा के गोकुल सेतिया को निष्कासन पत्र जारी कर दिए गए हैं।


0 Comments