हरियाणा : चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

12 अक्तूबर 2019, 10:54 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज

हिसार। विधानसभा चुनाव की रिहर्सल व प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित न होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि विधानसभा चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया में पारंगत करने के लिए समय-समय पर रिहर्सल व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जो अधिकारी-कर्मचारी पिछले दिनों आयोजित हुए चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रमों से अनुपस्थित रहे हैं उन्हें संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा रही है। उपायुक्त ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारी द्वारा चुनाव ड्यूटी में कोताही बरतने पर नियमानुसार सेवा नियमों व जनप्रतिनिधि अधिनियम के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments