करनाल : उपलाना रुट पर रोडवेज बस लगाओ सरकार, विद्यार्थी हो रहे परेशान


करनाल :  उपलाना रुट पर रोडवेज बस लगाओ सरकार, विद्यार्थी हो रहे परेशान

नाराज विद्यार्थियों ने गांव की महिला सरपंच रमा चौहान को सौंपा मांग पत्र


17 अक्तूबर 2019, 3:15 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। राहुल पाल
असंध।गांव उपलाना में हरियाणा रोडवेज बस सेवा के नियमित न होने से करनाल जाने वाले विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाराज विद्यार्थियों ने मंगलवार शाम गांव की महिला सरपंच रमा चौहान को एक मांग पत्र भी सौंपा। बता दें कि यह बस सेवा पिछले 20 वर्षों से भी अधिक समय से नियमित चल रही थी, लेकिन छह महीनों से यह नियमित नहीं चल रही है। सप्ताह में दो दिन न आने से गांव से करीब 30-35 विद्यार्थियों को आने जाने मे भारी परेशानियों से जूझना पड़ता है जिनमें दर्जनभर से अधिक लड़कियां भी शामिल हैं।  छात्र अभिषेक शर्मा, रवि पाल, साहिल पाल, अंकित, संदीप, सचिन पाल, कमल, निखिल, नितिन, सुशील, विशाल, इन्द्रजीत, सुखदेव, मोहित आदि ने बताया कि गांव उपलाना से करनाल जाने बस सेवा सप्ताह मे दो दिन बंद रहती है, जिस कारण आने जाने वाले विद्यार्थियों एवं यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। मेन रोड़ भी गऊशाला वाली सड़क से करीब डेढ़ किमी की दूरी पर है व पैदल जाने मे भी 20 से 25 मिनट का समय लगता है लेकिन वहां पर भी रोड़वेज बस न रुकने से पास धारकों के लिए परेशानी है। निजी बसों मे भारी किराया भरकर भी शिक्षण संस्थानों में समय पर नहीं पहुंचा जाता। उन्होंने बताया कि अगर यह बस सेवा नियमित हो जाती है तो विद्यार्थियों एवं यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

ग्राम पंचायत की ओर से जल्द भेजा जाएगा प्रस्ताव: सरपंच
गांव उपलाना की महिला सरपंच का कहना है कि रोडवेज बस सेवा का नियमित न चलना भारी परेशारी है। उन्होने विधार्थियो की ओर से दिया गया शिकायत पत्र ले लिया है व जल्द ही इस बारे ग्राम पंचायत की ओर से प्रस्ताव करनाल महाप्रबंधक को भेजा जाएगा ताकि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments