हरियाणा महाभारत-2019 : जेजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, गांवों से शराब ठेके हटाने का वादा, जानें क्या है इसमें खास
by -
विलेज ईरा
on -
Thursday, October 17, 2019
- हरियाणा महाभारत-2019 : जेजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, गांवों से शराब ठेके हटाने का वादा, जानें क्या है इसमें खास
-
- हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
- 17 अक्तूबर 2019, 2:45 PM
- हरियाणा में नौकरी का फार्म भरने वाले बेरोजगारों को पूरे वर्ष में सिर्फ 100 फीस एकमुश्त देनी होगी।
- प्रतियोगी परीक्षा को देने के लिए दूसरे जिले में नहीं जाना पड़ेगा।
- गांव में पढ़ाई करने वाले बच्चों को नौकरियों में 10 अतिरिक्त अंक का प्रावधान किया जाएगा।
- जिस घर में एक भी नौकरी नहीं है, उन्हें प्राथमिकता।
- हरियाणावासियों को प्राइवेट और सरकारी नौकरी में 75 फीसदी का अधिकार दिया जाएगा।
- पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा व पंजाब के समान वेतनमान।
- हर बुजुर्ग को 5100 पेंशन देंगे।
- कैंसर और काला पीलिया जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज हर गरीब को मुफ्त मिलेगा।
- गांव में शराब के ठेके बंद करवाए जाएंगे
- ग्रामीण बच्चों को नौकरी की परीक्षाओं में 10 अंक अतिरिक्त दिए जायेंगे
- हर गांव में आरओ का शुद्ध पानी उपलब्ध करवाया जाएगा.
- कुरुक्षेत्र में संत रविदास का देश का सबसे बड़ा भव्य मंदिर बनाया जाएगा
- मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव कर चालान की दरों को कम किया जाएगा
- निगम, बोर्ड के चेयरमैन, सदस्य, ओएसडी, वीसी, रजिस्टार आदि हरियाणा निवासी ही बनाये जाएंगे
- गांवों और शहरों में कोचिंग सेंटर और महानगरों में छात्रों के लिए हरियाणा हॉस्टल बनाए जाएंगे
- किसानों को सवरोजगार के लिए जमीन का सीएलयू निशुल्क दिया जाएगा
- नवोदय विद्यालय की तर्ज पर किसान मॉडल स्कूल खोले जाएंगे
- जींद में शहीद भगत सिंह की देश की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी
- एससी कमिशन पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा
- पत्रकारों को सभी शहरों में चेंबर मुफ्त इलाज सस्ते मकान दिए जाएंगे
- निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर नियंत्रण किया जाएगा
- लड़कियों के लिए पहली से पीएचडी तक शिक्षा मुक्त होगी।
0 Comments