नारनौंद की जंग : विरोधियों का करने डिब्बा गोल , कैप्टन अभिमन्यु का बनाने माहौल, आज लोहारी राघो आ रहे हैं सन्नी देओल
17 अक्तूबर 2019, 7:21 PM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
हिसार/नारनौंद। नारनौंद विधानसभा की चुनावी जंग इस बार पूरी रोचक व दिलचस्प हो गई है। यहां भाजपा उम्मीदवार वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु व जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार रामकुमार गौतम के बीच कांटे का मुकाबला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भाजपा के लिए यह सीट इस बार किसी चुनौती से कम नहीं है, इसलिए ही तो भाजपा को स्टार प्रचारक प्रख्यात बालीवुड स्टार व गुरदासपुर सांसद सन्नी देओल को नारनौंद की चुनावी जंग में उतारना पड़ रहा है। सन्नी देओल आज नारनौंद विधानसभा सीट के पंजाबी बाहुल्य गांव लोहारी राघो में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर भाजपा उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु के लिए वोटों की अपील करेंगे। पिछले चुनावों की बात करें तो
लोहारी राघो गांव ने हर बार रामकुमार गौतम को लीड दी है।इस बार भी इस गांव में रामकुमार गौतम की ही लहर है।
बता दें कि जेजेपी प्रत्याशी रामकुमार गौतम ऐसा चेहरा हैं जिन्होंने विधायक न रहते हुए भी लोगों के निजी काम करवाए हैं जबकि कैप्टन अभिमन्यु ने विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक कामों पर ज्यादा जोर दिया। विधानसभा क्षेत्र के लोगों को वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु से सबसे बड़ी नाराजगी यह है कि वे पिछले चुनाव में जीत का सेहरा बांधने के बाद सालभर तक जनता के बीच धन्यवाद करने तक नहीं आए। और रामकुमार गौतम लगातार जनता के बीच रहे, उनके सुख-दु:ख में शामिल होते रहे। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान अब कैप्टन अभिमन्यु को अनेक गांवों में लोगों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है। कैप्टन अभिमन्यु को भी अब यह बात अच्छे से समझ आ चुकी है कि राजनीति में विकास के साथ-साथ लोगों से मिलना-जुलना व उनके सुख-दु:ख में शामिल होना जरुरी होता है। आज लोग उसी नेता को पसंद करते हैं जो जनता के बीच में रहकर उनकी सेवा करे न कि जीत के बाद जनता को छोटे-मोटे कामों के लिए भी चंडीगढ़ जाकर जूते-चप्पल घिसाने पडें।खैर छोडि़ए, अब देखना यह है कि क्या नारनौंद विधानसभा के लोगों पर सन्नी देओल का जादू चल पाता है या नहीं।क्या सन्नी देओल भाजपा उम्मीद् वार कैप्टन अभिमन्यु का चुनावी माहौल बनाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं। हां, इतना तय है कि बालीवुड स्टार सन्नी देओल को देखने के लिए भीड़ जरुर उमडे़गी, लेकिन यह जरुरी नहीं कि ये सभी लोग भाजपा के ही पक्ष में ही मतदान करें। नारनौंद के लोगों पर सन्नी देओल का कितना जादू चल पाता है, यह 24 अक्तूबर को घोषित होने वाले चुनाव नतीजों में सामने आ जाएगा।

0 Comments