नारनौंद विधानसभा : कैप्टन अभिमन्यु के लिए वोट मांगने लोहारी राघो पहुंचे सिने स्टार सन्नी देओल बोले फिर तारिख पर तारिख, 21 तारिख याद रख लेना, वरना ये ढा़ई किलो का हाथ...






नारनौंद : कैप्टन अभिमन्यु के लिए वोट मांगने लोहारी राघो पहुंचे सिने स्टार सन्नी देओल बोले फिर तारिख पर तारिख, 21 तारिख याद रख लेना, वरना ये ढा़ई किलो का हाथ...

17 अक्तूबर 2019, 8: 27 PM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
हिसार/नारनौंद। मशहूर सिने स्टार व गुरदासपुर से सांसद सनी देओल(Sunny Deol) आज नारनौंद विधानसभा (Narnaund) के गांव लोहारी राघो (Lohari Ragho) में भाजपा उम्मीद्वार  कैप्टन अभिमन्यु (Captain Abhimanyu) के समर्थन में वोट की अपील करने पहुंचे। इस दौरान सनी देओल की एक झलक देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सनी देओल ने जनसभा को संबोधित करते हुए नारनौंद के मतदाताओं (Voters) से बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु के पक्ष में वोट देने की अपील की। वहीं अपनी फिल्म का मशहूर डायलॉग (Film Dialogue) बोलते हुए सनी देओल ने कहा कि  “तारिख पे तरिख, लेकिन 21 तारिख (वोटिंग डे) याद रक्खना। कमल के फूल को याद करना और कैप्टन अभिमन्यु को वोट जरूर करें।" सनी ने कहा कि "ये ढाई किलो का हाथ जोड़कर विनती करने आया हूं। संबोधन को समाप्त करते हुए सनी बोले- 'हिंदुस्तान जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा।

कैप्टन अभिमन्यु ने मांगी माफी
इस अवसर पर, कैप्टन अभिमन्यु ने मतदाताओं से माफी मांगते हुए कहा कि अगर उन्होंने कोई गलती की और संशोधन करने का वादा किया।



Post a Comment

0 Comments