असंध विधानसभा : उपलाना के पांचाल समाज ने एलएसपी उम्मीदवार मनजीत पांचाल को दिया समर्थन

असंध विधानसभा : उपलाना के पांचाल समाज ने एलएसपी उम्मीदवार मनजीत पांचाल को दिया समर्थन

19 अक्तूबर 2019, 2:44 PM
राहुल पाल। हरियाणा मीडिया जंक्शन

असंध। असंध विधानसभा क्षेत्र से लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रत्यासी मंजीत सिंह पांचाल ने कहा कि एक परिवार एक रोजगार सहित दर्जन भर प्रदेशहित की योजनाओ के साथ हम चुनाव लड़ रहे है। उन्होने कहा कि पिछडा़ वर्ग एवं अनुसूचित जाति के लोगो कि अब तक इतिहास मे देखी जाए तो राजनीति क्षेत्र मे अधिकतर केवल वोटर के तौर पर ही भूमिका रही है लेकिन लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने उन्हे टिकट देकर पिछडे़ वर्ग को बहुत सम्मान दिया है। उक्त विचार एलएसपी प्रत्यासी ने शुक्रवार सांय गांव उपलाना मे अपने चुनाव प्रचार के दौरान लोगो को संबोधित करते हुए कहे व इसके साथ ही गांव उपलाना से पांचाल समाज के लोगों ने उन्हें हाथ खडे़Þ कर समर्थन देते हुए भारी मतो से जीत हासिल करने का भरोसा जताया। पांचाल ने सभा मे उपस्थित लोगो का धन्यवाद किया व लोगो से उन्हे वोट देने की अपील की, साथ ही उन्होंने कहा कि अभी हमारा समाज जागरूक नहीं है लेकिन आपके प्रयास एवं आत्मविश्वास के आगे कुछ भी असंभव नही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने हक की आवाज उठाने वालो को केवल लाठिया एवं गोलिया ही दी है। भाजपा के शासनकाल मे हर वर्ग सड़को पर है, बेरोजगारी चरम पर है। उन्होने कहा कि आप लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की भारी मतो से जीत दर्ज कराएं तो हम एक परिवार मे एक रोजगार योजना के तहत रोजगार भी देंगे व शिक्षा व्यवस्था मे ओर सुधार लेकर आएंगे। इस अवसर पर राजबीर कश्यप, रमेश पांचाल, राजकुमार पांचाल, राममेहर पांचाल, दिलबाग पांचाल, हरिचन्द पाल, सुमित पाल, कृपाल सैनी, देशराज, विक्रम, जयभगवान पाल, सोमदत्त, अनिल, रघबीर पांचाल, बलवान पांचाल, राजबीर पांचाल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments