भाजपा : पहली लिस्ट में घोषित हो सकते हैं 50 उम्मीदवारों के नाम, टिकटों पर लगभग बन चुकी है सहमति !
15 सितंबर 2019, 10:35 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बस बजने ही वाला है। राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरु कर दिया है। जननायक जनता पार्टी व आम आदमी पार्टी ने तो कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर भी दिया है। वहीं भाजपा व कांग्रेस में अभी जोरदार मंथन चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा अपनी पहली लिस्ट में 50 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है जिस पर सहमति लगभग बन गई है। हरियाणा में टिकट वितरण व चुनाव प्रचार अभियान को लेकर अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, प्रदेश चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के साथ विचार-विमर्श किया। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण से संबंधित तमाम मापदंडों पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों से पहले ही सहमति प्राप्त कर ली है। वह संघ के प्रांत संघचालक, प्रांत कार्यवाह, प्रांत प्रचारक और संघ के कुछ अखिल भारतीय अधिकारियों के साथ दिल्ली और गुरुग्राम में विस्तृत चर्चा कर चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अमित शाह के साथ हुई बैठक के बाद साफ किया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में उसी कार्यकर्ता को टिकट दिया जाएगा जो पार्टी के हर टेस्ट में पास होगा। हरियाणा में 16 व 17 सितंबर को अपने दो दिवसीय प्रवास से पहले नड्डा के इस बयान को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि टेस्ट की जो व्याख्या की है,उससे कई टिकटार्थियों की नींद उड़ जाएगी।

0 Comments