निसिंग : भाजपा उम्मीदवार भगवानदास कबीर पंथी ने अनाज मंडी में मांगे वोट


निसिंग : भाजपा उम्मीदवार भगवानदास कबीर पंथी ने अनाज मंडी में मांगे वोट
पार्टी की नियति ओर विकास ने खींचा अपनी ओर : मामू राम

19 अक्तूबर 2019, 2:58 PM





रिंकू गोंदर। हरियाणा मीडिया जंक्शन

निसिंग। भाजपा उम्मीदवार भगवानदास कबीर पंथी ने स्थानीय अनाज मंडी में जनसंपर्क अभियान चलाकर दुकानदारों व आमजन से भाजपा के पक्ष में  मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने भाजपा शासन में हल्के में हुए विकास कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में 370 धारा खत्म करने पर उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी सरकार ने इसके बारे में नहीं सोचा था जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ण रूप से खत्म करवा दिया है। निसिंग अनाज मंडी में पूर्व प्रधान रामकुमार गुनियाना की दुकान के बाहर जनसभा के बाद उन्होंने मण्डी में डोर टु डोर अभियान चलाया। इस बीच हल्का नीलोखेड़ी पूर्व विधायक मामू राम पहुंचे जिन्होंने भाजपा के जन संपर्क अभियान में सहयोग किया। मामू राम इंडियन नैशनल लोकदल छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी मे शामिल हुए हैं। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि उन्हें पार्टी में सरकार की साफ नियत ओर सही विकास ने खींचा है। हल्के में इतना विकास आज तक किसी सरकार ने नहीं करवाया, जिस समय मैं विधायक था। कांग्रेस सरकार थी, मैं इनेलो से विधायक था।  सरकार की गलत नीतियों के कारण उतना विकास नहीं हो पाया था, लेकिन आज हम विकास पुरुष के साथ हंै और मिलकर हल्के में विकास करवाएंगे। इस दौरान मार्किट कॉमेटी चेयरमैन संजय राणा, मंडल अध्यक्ष महीपाल राणा, किसान मोर्चा मंडलअध्यक्ष विनोद राणा, मंडल महामन्त्री चंद्रमोहन शर्मा, सुरेंद्र बतान, राजीव गोंदर सहित सैकड़ों कार्यकतार्ओं ने उनके साथ डोर टू डोर अभियान में सहयोग किया।

Post a Comment

0 Comments