पांच साल पहले ही शुरू हो गई थी कांगे्रस की टूट, अब खत्म हुआ वजूद : दुष्यंत चौटाला



पांच साल पहले ही शुरू हो गई थी कांगे्रस की टूट, अब खत्म हुआ वजूद : दुष्यंत चौटाला



6 अक्तूबर 2019, 2:35 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज 
उचाना/चंडीगढ़। जेजेपी नेता व उचाना हलके से प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस न कभी एकजुट थी और न ही अब एकजुट है। चारों ओर कांग्रेस में बगावत के बिगुल बज रहे हैं। कांग्रेसी नेता एकजुटता के लाख दावे करते रहे, नजीता सबके सामने है। कांग्रेस की टूट का सिलसिला तो पिछले विधानसभा चुनावों के बाद ही शुरू हो गया था और अब हालात इस कदर पहुंच गए हैं कि प्रदेश में कांग्रेस का वजूद खत्म होने को है। वे उचाना में मीडिया द्वारा अशोक तंवर के इस्तीफा देने संबंधी पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने दस वर्ष के शासनकाल में रिकार्डतोड़ घोटाले किए और प्रदेश के किसानों को खून के आंसू रूलाने पर मजबूर कर दिया। हरियाणा प्रदेश की जनता कांग्रेस के इन घोटालों को भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा भी कांग्रेस की राह पर चल ही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी की सरकार बनने पर किसान, कमेरे, छोटे दुकानदार और मजदूरों के कर्ज माफ होंगे। किसानों की फसलों पर 100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस देंगे और न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करेंगे। 

Post a Comment

0 Comments