मंडी आदमपुर : भजनलाल के किले को ढ़हाने चुनाव-ए-जंग में उतरी यह प्रख्यात अभिनेत्री
3 अक्तूबर 2019, 12:15 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
हिसार। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के किले मंडी आदमपुर को ढ़हाने के लिए भाजपा ने प्रख्यात अभिनेत्री सोनाली फोगाट को चुनाव-ए-जंग में उतारा है। सोनाली काफी समय से भाजपा से जुड़ी हैं तथा पार्टी में वे विभिन्न पदों पर रह चुकी हैं। वर्तमान में वे हरियाणा कला परिषद की हिसार निदेशक व भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। मेरे रश्के कमर जैसे सुपरहिट गाने से चर्चा में आई सोनाली फोगाट पूर्व में भाजपा के लिए आई लाइक माय सीएम कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान भी चला चुकी हैं। बता दें कि हिसार के संतनगर निवासी सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट की तीन वर्ष पहले सिरसा रोड पर चौथा मिल स्थित फार्म हाउस में मौत हो गई थी।


0 Comments