2 अक्तूबर 2019, 4:26 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकू गोंदर
करनाल। भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी किए जाने के बाद से ही प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। कोई अपने प्रिय नेता को टिकट न मिलने से नाराज है तो कोई भ्रष्टाचार के आरोपी व दागदार छवि के नेताओं को टिकट दिए जाने से खफा हैं। इधर नीलोखेड़ी में विधायक भगवानदास कबीरपंथी को दोबारा से टिकट देने पर गांव गोंदर व असंध के गांव सालवन के लोग गुस्से से लाल-पीले हो गए तथा विधायक के पुतले जलाकर विरोध जताया। आरोप है कि भाजपा पार्टी ने क्षेत्र की जनता के साथ विश्वासघात किया है और दो टूक ऐलान किया कि अब वे भाजपा को बिल्कुल वोट नहीं देंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि भाजपा ने कबीरपंथी को दोबारा टिकट देकर आपसी भाईचारा बिगाड़ने का का काम किया है। इस अवसर पर कुलदीप राणा, श्याम सिंह राणा, विक्रम,राहुल, संजय, श्याम सिंह, बिट्टू, शमशेर सिंह, रामवीर राणा, संदीप, बबलू, दीपक, मोनू, आनंद, अक्षय जांगड़ा, सुनील व अजय शर्मा समेत अनेक युवओं ने संयुक्त रूप से ऐलान किया कि वे बिल्कुल भी भाजपा को वोट नहीं देंगे।


0 Comments