फतेहाबाद : आखिर कहां से आए ये अवैध हथियार ?
3 अगस्त 2019, 5ः57AM
मीडिया जंक्शन न्यूज
फतेहाबाद। मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसने के बाद, हरियाणा पुलिस द्वारा जिला फतेहाबाद से उत्तर प्रदेश के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छः अवैध पिस्तौल बरामद किए गए हैं।पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आसिफ और नूर मोहम्मद उर्फ बूरा के रूप में की गई है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला शामली के पंसारियान के रहने वाले हैं। आरोपियों को गश्त के दौरान एंटी-नार्कोटिक सेल की टीम द्वारा धमतान साहिब, पावर हाउस, टोहाना के पास से गिरफ्तार किया गया।उन्होंने कहा पुलिस टीम गश्त के दौरान भुना ,कुलां ,शहर टोहाना होते हुये गाँव कन्हङी की तरफ जा रही थी। पुलिस जब टी प्वाईट चैक धमतान साहिब बिजली घर के सामने टोहाना पहुंची तो सामने दो व्यक्ति खङे दिखाई दिये जिसमे एक लड़का बैग लिए हुये था। पुलिस के नजदीक आने पर जब दोनो ने एक दम भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए दोनों व्यक्तियों को मौके पर काबू कर लिया। तलाषी लेने पर आरोपी आसिफ के बैग से 5 पिस्तोल 315 बोर बरामद हुये व दूसरे आरोपी नूर मोहम्मद उर्फ बुरा को 1 पिस्तोल 315 बोर के साथ काबू किया। बरामद किये हथियारों को पुलिस ने कब्जे मे लिया गया है। दोनों के खिलाफ सिटी थाना टोहाना में आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। हथियारों के बारे मे कहा से लेकर लाए और किसको सप्लाई करने थे के बारे पुछताछ के लिए आरोपियों को न्यायालय में पेष कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाएगा।

0 Comments