18 अगस्त को क्या धमाका करने जा रहे हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा,यह है भाजपा को सत्ता से बाहर करने का हुड्डा प्लान
3 अगस्त 2019, 5:47 AM
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनावों के नतीजे व मुद्दे एकदम अलग होते हैं, यह बात लोकसभा चुनावों के साथ हुए कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में साबित भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा के सामने मजबूत विकल्प देखना चाहते हैं और 18 को भाजपा के सामने मजबूत विकल्प होगा। पूर्व सीएम ने कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बारे अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। भूपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर पूरी पारदॢशता के साथ लूट मचाने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि 18 अगस्त को रोहतक में होने वाली महा परिवर्तन रैली के बाद प्रदेश में परिवर्तन की लहर चलेगी और पूरे प्रदेश का नजारा ही एकदम बदला हुआ नजर आएगा। आज चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि हरियाणा प्रशासनिक ट्रिब्यूनल लागू करने से पहले सरकार को कर्मचारी संगठनों को भरोसे में लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जब ट्रिब्यूनल के गठन से प्रदेश का कर्मचारी वर्ग खुश नहीं है, तो ऐसे ट्रिब्यूनल का कोई औचित्य नहीं बनता। उन्होंने कहा कि सरकार को अब भी इस ट्रिब्यूनल बारे प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठनों से बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने सरकार पर किलोमीटर स्कीम तहत घोटाला करने, अवैध खनन, ओवरलोडिंग, जमीन घोटाले व नौकरियों के नाम पर बड़ा घोटाला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज प्रदेश में चारों तरफ लूट मची हुई है और प्रदेश की जनता इस सरकार से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहती है और 18 अगस्त को पूरी तस्वीर लोगों के सामने होगी।
पूर्व सीएम ने कहा कि 18 की रैली के सिलसिले में रविवार 4 अगस्त को रोहतक में कार्यकत्र्ता बैठक का आयोजन किया जाएगा और इस बैठक में रैली की तैयारियों बारे विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 18 की रैली में इस बात का खुलासा होगा कि हमने सरकार कैसे बनानी है और भाजपा को सत्ता से बाहर कैसे करना है। उन्होंने कहा कि 18 की रैली के लिए पूरे प्रदेश के लोगों को न्यौता है कि जो लोग भाजपा सरकार से छुटकारा पाने के पक्षधर हैं, उन सभी को रैली मेें आने का खुला न्यौता है। अन्य दलों से महागठबंधन की संभावनाओं बारे उन्होंने कहा कि उनकी आज तक किसी ने इस बारे कोई बातचीत नहीं हुई।


0 Comments