हिसार : लीडिंग स्कूल के स्टूडेंट्स ने स्वच्छ भारत अभियान रैली निकाल किया जागरुक
2 अक्तूबर 2019, 12:24 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। हिसार के आजाद नगर स्थित लीडिंग सीनियर सैकेडरी स्कूल में गांधी जयती के अवसर पर स्कूल छात्र छात्राओं व समस्त स्टाफ द्वारा सामाजिक संदेश देती हुई रैली निकाली गई। रैली को लीडिंग स्कूल के डारेक्टर डा. एसपी पंघाल व सेवानिवृत हैड मास्टर इंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य भारत को स्वच्छ, बेटी बचाओ पोलीथीन रहित भारत व हरा भरा भारत बनाने का संदेश देना था। इस मौके पर स्कूल के डारेक्टर डा. एसपी पंघाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए गांधी के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी तथा स्वच्छ और पोलोथीन रहित भारत बनाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के विद्याथिर्यो व स्टाफ ने स्वच्छ भारत व पोलीथीन रहित भारत की शपथ ग्रहण की। रैली के दौरान बच्चों का उत्साह देखने लायक था व स्थानीय लोगों ने स्कूली बच्ची इस पहल को काबिले तारिफ बताया।

0 Comments