हरियाणा में पहली बार बच्चों को मेरिट आधार पर मिल रही नौकरियां
न्योली कलां में जनसंपर्क विभाग का विशेष प्रचार अभियान व रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित
हिसार। हरियाणा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब यहां के बच्चों को पर्ची व खर्ची के बिना केवल मेरिट आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। इसके साथ ही, हर जिले व हर गांव के बच्चे को सरकार की निष्पक्ष भर्ती नीति का लाभ मिल रहा है। यह बात भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत कैमरी ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के गांव न्योली में आयोजित विशेष प्रचार अभियान व रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान डीआईपीआरओ अमित पवार ने भी ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। विभाग के कलाकारों ने गीतों, रागनियों व भजनों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का बखान किया व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों का मनोरंजन किया। जिला महामंत्री सुजीत कुमार ने कहा कि जब से सरकार ने युवाओं को पारदर्शी तरीके से निष्पक्ष रूप से नौकरियां देने की नीति बनाई है तब से मां-बाप बच्चों को कहने लगे हैं कि नौकरी पानी है तो नेताओं के पीछे भागने की बजाय पढ़ाई पर ध्यान दो। आज नेताओं को पर्ची देने की बजाय बच्चों की भीड़ कोचिंग संस्थानों में लगी हुई है ताकि वे अपने आप को प्रतियोगिता के लिए तैयार कर सकें और सरकारी नौकरी पा सकें। उन्होंने प्रदेश सरकार की अन्य सभी महत्वपूर्ण योजनाओं व नीतियों की जानकारी देते हुए आमजन को इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वïन किया। उन्होंने बताया कि अब पशुपालकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर कम ब्याज दरों वाले क्रेडिट कार्ड मुहैया करवाए जाएंगे। दो मुर्राह भैंसों पर डेढ़ लाख रुपये तक की सुविधा वाले के्रेडिट कार्ड मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि न्योली कलां के ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही पुल बनाने की मांग को उन्होंने मुख्यमंत्री महोदय के संज्ञान में लाया जिससे अब इस पुल के निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के मुकाबले अब इलाके को नहरी पानी अधिक मात्रा में दिया जा रहा है। उन्होंने पानी की उपलब्धता और अधिक बढ़वाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
डीआईपीआरओ अमित पवार ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से दी जाने वाली 485 सेवाएं व योजनाएं अब अंत्योदय सरल केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे लोगों को अब जिला मुख्यालयों पर जाकर विभागों के दफ्तरों में चक्कर नहीं लगाने पड़ते। अपने नजदीकी सरल केंद्रों के साथ-साथ लोग अपने घरों में कंप्यूटर अथवा मोबाइल के माध्यम से भी सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के उपरांत उन्हें निर्धारित समयावधि में सेवाओं व योजनाओं का लाभ घर बैठे मिल रहा है।जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने फसल बीमा योजना, अंत्योदय सरल परियोजना, भावांतर भरपाई योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, बेटी बचााओ-बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता अभियान सहित प्रदेश व केंद्र सरकार की तमाम महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।
इस अवसर पर सरजीत मुकलान, जगत शर्मा, संदीप गंगवा, रामकुमार आईतान, महेंद्र, दरिया सिंह, वेदपाल टेलर, ब्रह्मïदत्त फौगाट, रमेश ढांडा, जसबीर, वेदपाल, धर्मा कुम्हार, राममेहर ढांडा, राजेंद्र शर्मा, बनवारी, बलवान, सुधन, कृष्ण शर्मा, सतपाल, कुशाल सिंह सिंहमार, देवशर्मा उर्फ टोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व विभागीय कलाकार मौजूद थे।

0 Comments