भई वाह ! पीडब्ल्यूडी विभाग भी अब पूरी तरह से होने जा रहा है डिजिटल
15 दिसंबर 2019, 4:34 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। हरियाणा का पीडब्ल्यूडी विभाग अगले 6 महीने के भीतर पूरी तरह से डिजिटल नजर आएगा। यह संकेत दिए हैं उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने। उन्होंने बताया कि सड़कों पर गड्ढों को भरने के लिए एक तरफ जहां हरियाणा सरकार की हरपथ एप अपना काम कर रही है तो वहीं दूसरी ओर कल से पीडब्ल्यूडी विभाग अपना ट्विटर हैंडल करना शुरू कर देगा जिसके तहत अगर कोई भी व्यक्ति प्रदेश में जीपीएस लोकेशन के साथ कहीं से सड़को पर बने गड्ढों की फोटो अपलोड करेगा तो एक हफ्ते से पहले-पहले उसे जेड पैच से भरने का काम करके आमजन के लिए सड़कों को सुरक्षित बनाया जाएगा। उप-मुख्यमंत्री ने बताया कि विभाग के अब तक के कार्यों की समीक्षा कर ली गई है, वहीं आगामी नई योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि बैठक में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए करीब दो घंटे तक मंथन किया गया जिसमें अधिकारियों को पेंडिंग वर्क जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए गए ताकि काम करने की प्रक्रिया को तेज किया जा सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।

0 Comments