बरवाला : भाजपा को बडा़ झटका, वरिष्ठ भाजपा नेता जोगीराम सिहाग ने थामा जेजेपी का दामन
2 अक्तूबर 2019,9:12 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन।संदीप कम्बोज
बरवाला। बरवाला विधानसभा में जननायक जनता पार्टी को उस समय बड़ी सफलता मिली जब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं चेयरमैन रहे जोगीराम सिहाग अपने समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल हो गए। जेजेपी वरिष्ठ नेता एवं हिसार के पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने जोगीराम सिहाग व उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। बता दें कि वरिष्ठ भाजपा नेता जोगीराम सिहाग बरवाला विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार थे लेकिन एन वक्त पर टिकट कटने से उनके समर्थकों में भारी रोष है लेकिन आज उन्होंने भाजपा को अलविदा कर जेजेपी का हाथ थाम लिया।


0 Comments