अनिल विज का दो टूक, जेल की तैयारी कर लें हुड्डा, जेल के अंदर ही बनेगी कांगे्रस की सरकार


अनिल विज का दो टूक, जेल की तैयारी कर लें हुड्डा, जेल के अंदर ही बनेगी कांगे्रस की सरकार 




13 अक्तूबर 2019, 1:26 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
अंबाला। भाजपा नेता अनिल विज ने कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा है। विज ने कहा है कि "हुड्डा ने पार्टी में फूट पड़ने के बाद भी हरियाणा में कांग्रेस  की सरकार बनने का दावा किया है, जबकि इनकी सरकार तो जेल के अंदर बनेगी। इन्होंने अपने शासनकाल में जो काम किए हैं, उस पर बाकायदा केस चल रहे हैं और जल्द ही उसका फैसला भी आने वाला है, इसलिए हुड्डा को अपनी तैयारी जेल की करनी चाहिए। इनेलो पर निशाना साधते हुए अनिल विज ने कहा कि "इन सभी पार्टियों को जनता ने लोकसभा चुनावों  में पूरी तरह से नकार दिया था, फिर इनके द्वारा घोषणा पत्र जारी करने का क्या औचित्य है। किस आधार पर वो ये कह रहे हैं कि हमारी सरकार आएगी तो हम ये काम करेंगे वो काम करेंगे जबकि हर चुनाव में जनता ने बीजेपी को ही चुना है।"

Post a Comment

0 Comments