हरियाणा महाभारत-2019 : भाजपा ने भी पेश किया ‘म्हारे सपनों का हरियाणा’ संकल्प पत्र, 1.70 लाख में से लिए गए हैं 200 सुझाव,जानें क्या है इसमें खास
13 अक्तूबर 2019, 12:31
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज/गौरव सोनी कोटली
चंडीगढ़। हरियाणा में सत्ताधारी भाजपा ने आज अपना संकल्प पत्र ‘म्हारे सपनों का हरियाणा’ पेश कर दिया है। 32 पेज के इस चुनावी संकल्प पत्र में खिलाड़ी, युवा, किसान और गरीब वर्ग को अहमियत देते हुए हर वर्ग का ख्याल रखने का दावा किया गया है। संकल्प पत्र भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, चुनाव प्रभारी नरेंद्र तोमर और सह प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने पेश किया। बता दें कि भाजपा ने संकल्प पत्र तैयार करने के लिए इस बार जनता से सीधा संवाद कर सुझाव मांगे थे। प्रदेशभर से करीब 1.70 लाख सुझाव आए जिन्हें दो हजार श्रेणियों में बांटा गया। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की अगुवाई में गठित कमेटी ने 200 सुझावों को संकल्प पत्र में शामिल किया है। जानें क्या है इसमें खास किसानों को 3 लाख तक का फसली ऋण बिना ब्याज मिलेगा
नोकरी मिलने तक 500 रुपये देकर कर्मचारी चयन आयोग में रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा
1लाख 80 हजार तक की आमदनी वाले परिवार की 2 बेटियों की पढ़ाई का खर्च सरकार वहन करेगी
हर गांव में व्यायाम शाला बनाई जाएगी
गांव तक बस सुविधा दी जाएगी
गोबर व गौमूत्र खरीद केंद्र बनाए जाएंगे
दिव्यांगों की ई रिक्शा दी जाएगा









0 Comments