कांग्रेस तो गिओ : हुड्डा-सैलजा की जोड़ी का कमाल, टुकड़े-टुकड़े हो गई कांग्रेस, 34 दिन में 40 बड़े नेता कर गए अलविदा
डॉ. तंवर के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, अब आसान नहीं जीत की राह13 अक्तूबर 2019, 11:26 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। टिकट वितरण में मनमानी से नाराज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद कांग्रेस से अब नेताओं द्वारा इस्तीफे दिए जाने का सिलसिला जोरों पर है। पिछले 34 दिन में कांग्रेस से करीब 40 बड़े नेताओं ने किनारा कर लिया है। कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी उम्मीदों के साथ अशोक तंवर को हटाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को इलैक्शन कंपैन कमेटी का चेयरमैन बनाया था। कांग्रेस हाईकमान को यह उम्मीद थी कि यह फेरबदल पार्टी के लिए बेहद फायदेमंद होगा और पार्टी भाजपा को सत्ता से बेदखल करते हुए दोबारा हुकूमत कायम करेगी लेकिन कांग्रेस हाईकमान का यह फेरबदल का फैसला पूरी तरह से उल्टा पड़ गया। कुमारी शैलजा के अध्यक्ष बनने के 34 दिन के अंदर 40 बड़े नेता कांग्रेस को छोड़कर चले गए। कांग्रेसी छोड़ने वाले नेताओं में पूर्व सांसद पूर्व मंत्री और पूर्व विधायकों के अलावा चेयरमैन और बड़े चेहरे शामिल हैं। कांग्रेस के इतिहास में इतने नेताओं ने एक साथ कभी भी पार्टी को नहीं छोड़ा। इन नेताओं के साथ ही इनके लाखों समर्थकों ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया। 40 बड़े नेताओं के अलविदा कहने के कांग्रेस कंगाल हो गई है। इसका खामियाजा उसे इस विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इससे साफ है कि इस चुनाव में कांग्रेस का भविष्य बिल्कुल भी सही नहीं है। इन नेताओं के पार्टी छोड़ने के कारण कांग्रेस के लिए 2014 का चुनाव परिणाम हासिल करना भी नामुमकिन नजर आ रहा है। भूपेंद्र हुड्डा और शैलजा पर कांग्रेसहाईकमान ने पार्टी को सत्ता की सरताज बनाने और एकजुट रखने का दायित्व सौंपा था लेकिन दोनों ही नेता ऐसा करने में पूरी तरह से नाकाम रहे और इनकी अगुवाई में पार्टी मजबूत होने के बजाय टुकड़े-टुकड़े होकर बिखर गई। कांग्रेस छोड़ने वाले ये वरिष्ठ नेता ही अब कांग्रेस उम्मीदवारों की हार का कारण बन सकते हैं।
हुड्डा-सैलजा की जोड़ी आने के बाद ये वरिष्ठ नेता छोड़ गए कांग्रेस
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान
पूर्व सांसद कैलाशो सैनी
पूर्व सांसद ईश्वर सिंह
पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला
बाढड़ा से पूर्व सीपीएस रण सिंह मान
महेंद्रगढ़ से पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा
सोनीपत से पूर्व विधायक अनिल ठक्कर
फरीदाबाद से पूर्व मंत्री एसी चौधरी
रतिया से पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा
गुहला से पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी
पुंडरी के पूर्व विधायक तेजवीर
इंद्री के पूर्व विधायक राकेश कंबोज
बादली से पूर्व विधायक नरेश शर्मा
जगाधरी से पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी
नलवा से पूर्व मंत्री संपत सिंह
नारनौंद से पूर्व विधायक रामभगत शर्मा
बरवाला से पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला
उकलाना से पूर्व विधायक नरेश सेलवाल
जींद से पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता
टोहाना से देवेंद्र बबली
अंबाला कैंट से पूर्व मंत्री निर्मल सिंह
अंबाला कैंट से पूर्व निगम पार्षद चित्रा सरवारा
अंबाला सिटी से पूर्व प्रत्याशी हिम्मत सिंह
बल्लभगढ़ से पूर्व विधायक शारदा राठौर
दादरी से पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान
अटेली से पूर्व सीपीएस अनीता यादव
असंध से पूर्व सीपीएस जिले राम शर्मा
भिवानी से नीलम अग्रवाल
फतेहाबाद से पूर्व विधायक दूड़ा राम
सफीदों से कांग्रेस नेता कर्मवीर सैनी
लाडवा से पूर्व विधायक रमेश गुप्ता
बाढ़ड़ा से किसान कांग्रेसी नेता राजू मान
सिरसा से वरिष्ठ नेता भूपेश मेहता
नारनौंद से पूर्व प्रत्याशी राजवीर संधू
पुन्हाना से पूर्व प्रत्याशी सुभान खान
बरोदा से वरिष्ठ नेता भूपेंद्र मलिक
गन्नौर से वरिष्ठ नेता रणधीर सिंह मलिक


0 Comments