हरियाणा : कांग्रेस से इन 16 नेताओं की हो गई है छुट्टी


हरियाणा : कांग्रेस से इन 16 नेताओं की हो गई है छुट्टी 





13 अक्तूबर 2019, 11:21 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा एवं सांसद कुमारी सैलजा ने 16 व्यक्तियों को पार्टी के संविधान का उल्लंघन करने और 2019 के विधान सभा चुनाव पार्टी विरोधी के रूप में लड़ने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निष्कासित नेताओं में चौधरी रणजीत सिंह पूर्व सांसद, चौधरी निर्मल सिंह पूर्व मंत्री, चौधरी आजाद मोहम्मद पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष, पंडित  जिले राम शर्मा पूर्व मुख्य संसदीय सचिव, नरेश यादव, नरेल सेलवाल,  रामनिवास घोड़ेला एवं राकेश कंबोज सभी पूर्व विधायक, चित्रा सरवारा, अनमदीप कौर, गजे सिंह कबलाना, प्रेम मलिक, अंजना बाल्मीकि, मोहित धनवंतरी, अजय अहलावत तथा रवि खत्री शामिल हैं। कुमारी सैलजा ने कहा है कि इन व्यक्तियों को पार्टी उम्मीदवार के विरूद्ध विधान सभा चुनाव लडऩे के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी  6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments