जेजेपी सरकार आने पर माफ होगा किसानों का सारा कर्ज : नैना चौटाला


जेजेपी सरकार आने पर माफ होगा किसानों का सारा कर्ज : नैना चौटाला

बोली, भाजपा की तरह झूठ नहीं, ताऊ की तरह कलम चलाने में विश्वास रखती है जेजेपी



6 अक्तूबर 2019, 8: 20 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन
दादरी/चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला ने कहा है कि भाजपा ने पिछले पांच वर्षों में केवल जनता के साथ बड़े-बड़े झूठ बोलकर उन्हें ठगने का काम किया है लेकिन जेजेपी जननायक स्व. चौधरी देवीलाल जी की तरह कलम चलाकर किसान-कमेरे वर्ग का भला करने पर विश्वास रखती है। नैना सिंह ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले दो लाख युवाओं को रोजगार, किसानों की आय दुगनी, बहन-बेटियों को शिक्षा व सुरक्षा जैसे तमाम वादे किए थे लेकिन आज भाजपा ने पांच वर्षों में अपने घोषणा पत्र में से प्रदेश की जनता को क्या दिया, वो अब सबके सामने है।उन्होंने कहा कि अगर इतिहास उठाकर देखे तो प्रदेश की प्रजा का किसी ने ख्याल रखा था तो वो जननायक चौधरी देवीलाल थे। नैना चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने कलम की ताकत जनता और अपने विरोधियों को दिखाई कि कैसे जनता के हित में काम किया जाता है। उन्होंने बताया कि जब चौधरी देवीलाल जी ने बुजुर्गों से 100 रूपए सम्मान पेंशन के तौर पर देने का वादा किया था तो कई बड़े नेताओं ने ताऊ का मजाक उड़ाया था लेकिन दादा जी ने जनता से एक ही बात कही थी कि आप मेरे पर विश्वास रखना। नैना चौटाला ने कहा कि जैसे ही जननायक चौधरी देवीलाल सत्ता में आए तो उन्होंने अपनी कलम की ताकत दिखाते हुए बुजुर्गों को सम्मान पेंशन और किसानों के कर्जे माफ करने का काम किया।नैना चौटाला ने कहा कि ताऊ के विचारों पर चलने वाली जेजेपी भी केवल कलम चलाने में विश्वास रखती है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि जैसे ही प्रदेश में जननायक जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो पहली कलम से जेजेपी 5100 रूपए बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन और किसान-कमेरे वर्ग का कर्जा माफ करेगी। रविवार को बाढड़ा हलके के दौरे के दौरान जेजपी उम्मीदवार नैना सिंह चौटाला ने ग्रामीणों से वोटों की अपील करते हुए आह्वान किया कि आज हरियाणा बदलाव के दौर से गुजर रहा है और इसकी अगुवाई बाढड़ा करे। उन्होंने कहा अजय सिंह चौटाला की कर्मभूमि में जिस तरह से आज लोगों का साथ मिल रहा है उससे ये निश्चित है कि आने वाला समय जननायक जनता पार्टी का है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश द्वारकापूर्व विधायक कर्नल रघुबीर छिल्लरराजू मानशीला भयाणसंजीव मंदोलाविजय सांगवानऋषि उमरवास समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

आप वर्करों ने थामा जेजेपी का दामन
वहीं दौरे के बीच आम आदमी पार्टी के भूप सिंह पातुवासभारतीय जनता पार्टी से बशारत अलीछाजूराम शर्माविजय श्योराणकांग्रेस पार्टी से पूर्व सरपंच राजेन्द्र मकड़ानीपूर्व सरपंच महाबीरपूर्व सरपंच जंगशेर ने  साथियों सहित अपनी पार्टी से छोड़ जजपा का दामन थामा जिनका नैना चौटाला ने पटका पहना स्वागत किया। 

Post a Comment

0 Comments