भजनलाल के शासनकाल में हुआ था समृद्ध हरियाणा का निर्माण : कुलदीप


भजनलाल के शासनकाल में हुआ था समृद्ध हरियाणा का निर्माण : कुलदीप


तीन पीढिय़ों से जुड़े प्रतिनिधियों ने आदमपुर पहुंच लिया संकल्प-
-89वीं जयंती पर हिसार साहित पूरे प्रदेश में समर्थकों किए श्रद्धासुमन अर्पित-

     


6 अक्तूबर 2019, 7: 52 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
 आदमपुर। मुख्न्यमंत्री स्व. चौ. भजनलाल की 89वीं जयंती पर आज आदमपुर, हिसार सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। रक्तदान शिविर कार्यक्रमों मेंकार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लेकर अपने नेता को याद किया। आदमपुर स्थित उनके समाधि स्थल पर कांग्रेस केन्द्रीय कार्यसमिति के सदस्य कुलदीप बिश्नोई, पूर्व सांसद पं. रामजीलाल, पूर्व विधायक जसमा देवी, विधायक रेनुका बिश्नोई, भव्य बिश्नोई, सहित आम जनमानस ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। 
       कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि भजनलाल के शासनकाल में एक समृद्ध हरियाणा का निर्माण हुआ था। अपने शासनकाल में उन्होंने सम्पूर्ण हरियाणा को सींचते हुए विकास की बुलंदियों तक पहुंचाया था। भजनलाल प्रदेश की 36 बिरादरी के जनप्रिय नेता थे। उन्होंने अपने कामकाज से समाज के हर वर्ग में अपने लिए विशेष पहचान बनाई। आज भी प्रदेश के हर क्षेत्र में उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की झलक मिलती है। चौ. भजनलाल अपने आप में संपूर्ण संस्था थे।  बंटवारे के समय उनकी जेब में मात्र 5 रूपए भी नहीं थे, न ही उनकी पीढिय़ों में कोई व्यक्ति दूर-दूर तक राजनीति में था बावजूद इसके अपनी असाधारण प्रतिभा के बल पर वे पंच, ब्लॉक समिति चेयरमैन से लेकर विधायक, मंत्री, सांसद, केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री पद के ओहदे तक पहुंचे। वे ऐसे इंसान थे, जिनके जादुई व्यक्तित्व से उनका विरोधी भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सका। उन्होंने हमेशा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर जनहित के कार्यों में भाग लिया। राजनीतिक ही नहीं, बल्कि अनेक सामाजिक संगठनों के साथ जुड़कर उन्होंने समाजसेवा की। उन्होंने कहा कि चौ. भजनलाल की नीतियों पर चलते हुए हम उनके शासनकाल वाला स्वर्णिम दौर प्रदेशवासियों के लिए लेकर आएंगे। इसके उपरांत उन्होंने कालीरावण, मोहबतपुर, सारंगपुर, मंडी आदमपुर, सदलपुर में अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया तथा लोगों को अपने-पराए की पहचान करते हुए 21 अक्तूबर को फैसला लेने का आह्वान  किया। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आदमपुिर तो उनका परिवार है और अपने परिवार के हितों के लिए सदैव उन्होंने ईमानदारी से संघर्ष किया है, विपक्ष में रहने के बावजूद सार्वजनिक और लोगों के निजी तौर पर काम करवाने के प्रयास किए। विधानसभा से लेकर हर मंच पर हलके की आवाज को बुलंद किया। चौ. भजनलाल ने अपने शासनकाल में हलके के सभी गांवों में पीने के पानी तथा सिंचाई पानी के लिए डिग्गियों, वाटर वक्र्स, नहरों, रजबाहों का निर्माण करवाया।  जिस आदमपुर में रेत के टिलों में धूल उड़ा करती थी, वहां पर नहरें बनवाई और महीने में तीन-तीन सप्ताह पानी चलाया, जिस वजह से बंजर भूमि पर हरियाली लहलहाई। उनके शासनकाल में किसान समृद्ध हुए। शिक्षा की लौ जलाने के लिए आदमपुर में आईटीआई, कॉलेज, हर गांव में 8वीं, 10वीं तक स्कूलों का निर्माण करवाया। एक-एक घर में दो-दो, तीन-तीन लोगों को रोजगार दिया। पिताजी हमेशा मुझे एक बात कहते थे कि आदमपुर मेरे लिए मेरा परिवार है और इसका हमेशा ख्याल रखना। उनके इसी वाक्य को उन्होंने हमेशा याद रखा और  आदमपुर के मान-सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दी। कभी अपने दामन पर कोई ऐसा दाग नहीं लगने दिया, जिससे आदमपुरवासियों का सिर नीचे हो। विपक्षी पार्टियों से जुड़े लोग हमारे और आपके पारिवारिक रिश्ते को कमजोर करने के लिए साजिशें रच रहे हैं, लेकिन आदमपुरवासियों के 50 साल के विश्वास को वे सदैव कायम रखेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments