उपलब्धि : हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम को मिला है यह पुरस्कार
30 अक्तूबर 2019, 12:08 PM
प्रवीन कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम (hpgcl) जो कि हरियाणा सरकार का एक उपक्रम है, को इंस्टिच्यूट आॅफ कास्ट अकाउंट आॅफ इंडिया द्वारा आयोजित 16वें नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन कोस्ट मैनेजमैंट-2018 में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है वहीं एनएचपीसी को इसमें द्वितीय स्थान मिला है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न वर्गों में सरकारी एवं गैर सरकारी उपक्रमों को दिया जाता है। एचपीजीसीएल को यह पुरस्कार ह्यऊर्जा के उत्पादन, वितरण एवं प्रसारण की श्रेणी में दिया गया है। यह पुरस्कार प्रतिभागियों का एक स्वतन्त्र रेटिंग संस्थान (केयर रेटिंग लिमिटेड) द्वारा विस्तृत मुल्यांकन कर विशेषज्ञों की सक्रीनिंग कमेटी (ओएनजीसी विदेश लिमिटेड) के वित्त निदेशक विवेकानंद की अध्यक्षता वालीद्ध के अनुमोदन के बाद प्रख्यात विद्वानों की पंचायत (सुभाष चंद्र गर्ग, वित्त सचिव एवं सचिव डीईए, भारत सरकार की अध्यक्षता वाली) द्वारा चयनित संस्थान को दिया जाता है। यह पुरस्कार हाल ही में दिल्ली में राज्य मंत्री वित्त एंव कॉरपोर्टर मामले, भारत सरकार एवं सुभाष चन्द्र गर्ग, सचिव (बिजली) भारत सरकार द्वारा बलविन्दर सिंह अध्यक्ष, आईसीएआई एवं अन्य की उपस्थिति में प्रदान किए गए। अतिरिक्त मुख्य सचिव (बिजली), हरियाणा सरकार एवं अध्यक्ष एचपीजीसीएल त्रिलोक चन्द गुप्ता ने प्रबंध निर्देशक एचपीजीसीएल मोहम्मद शाईन, एवं उनकी टीम को इस अभूतपूर्व उपलब्धी पर बधाई दी एवं बताया कि एचपीजीसीएल हरियाणा में इष्तम दक्षता के साथ प्रभावित लागत पर निर्बाध गुणवत्ता युक्त ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है एवं यह पुरस्कार कर्मचारियों को नव ऊर्जा एवं मूल्य सम्वर्धन के साथ प्रबधंन के मन्त्र, ‘अपनी लागत पर विजय प्राप्त करो इससे पहले कि यह आप पर विजयी हो’, प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।


0 Comments