हरियाणा : मनो-2 सरकार का पहला विधानसभा सत्र 4 से


हरियाणा : मनो-2 सरकार का पहला विधानसभा सत्र 4 से

30 अक्तूबर 2019, 11:59 AM
 प्रवीन कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा सत्र 04 नवंबर को दोपहर बाद 02: 00 बजे बुलाए जाने के लिए हरियाणा मंत्री परिषद ने राज्यपाल से अनुसंशा की है। नई दिल्ली में हरियाणा भवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की प्रथम बैठक हुई। मंत्री परिषद की बैठक में हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाग लिया। हरियाणा  मंत्री परिषद के गठन के उपरांत मंत्री परिषद की उक्त प्रथम बैठक रही। बैठक के उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा का सत्र 04नवंबर,2019 को दोपहर बाद 02:00 बजे बुलाए जाने के लिए राज्यपाल से अनुग्रह किया गया है। विधानसभा सत्र की कार्यसूचि के औपचारिक विषयों में विधायकों की शपथ व विधानसभा अध्यक्ष का  चुनाव चुनाव शामिल है। मीडिया से बातचीत के दौरान हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments