करनाल : इस सैनिक स्कूल में आवेदन का कल अंतिम दिन, जल्दी से करें आवेदन
30 अक्तूबर 2019, 11:55 AM
राहुल पाल। हरियाणा मीडिया जंक्शन
करनाल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा (sainik school kunjpura, karnal) में अगले शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा छठी एवं नौवीं में प्रवेश हेत आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई-2020) की तिथि 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि इसलिए बढ़ाई गई है ताकि समाज के सभी वर्गों के मेधावी उम्मीदवार अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकें। इससे कमजोर वर्गों के बच्चे भी उच्च सब्सिडी लागत पर पब्लिक स्कूल की तर्ज पर शिक्षा अर्जित करके सशस्त्र बलों में अधिकारी बन कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं।


0 Comments