हिसार : जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नारनौंद स्कूल बना ओवरआल चैंपियन, देखें तस्वीरें

हिसार : जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नारनौंद स्कूल बना ओवरआल चैंपियन, देखें तस्वीरें

 
 






प्रथम स्थान हासिल कर जीता 32 हजार का नकद पुरस्कार
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विजेता बच्चों को किया सम्मानित
कक्षा 6 से 8 के बच्चों की प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाए प्रतिभा के जोहर
7 नवम्बर को होगी कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों की प्रतियोगिता


6 नवंबर 2019, 8:10 PM 
 हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार/नारनौंद।
हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग की तरफ से हिसार के सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय कल्चर फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौंद की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के जोहर दिखाए ओर सभी सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रथम स्थान हासिल कर ओवरआल ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी नीता अग्रवाल ने अध्यापक डॉ अजय लोहान व बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के नोडल आॅफिसर व खण्ड मौलिक शिक्षा अधिकारी एस एन सिंह ने बताया कि दो दिवसीय कल्चर फेस्ट कार्यक्रम का शुभारंभ हिसार की जिला शिक्षा अधिकारी नीता अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि बुधवार को कक्षा 6 से 8 वीं की 6 विधाओं की प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके अलावा 7 नवम्बर को वरिष्ठ वर्ग के बच्चों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में हिसार के उपायुक्त अशोक कुमार मीणा विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी तथा विद्यालय प्रशासक श्रीमती मीरा बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। नोडल आॅफिसर जे बताया कि 6 नवम्बर को हुए जूनियर वर्ग में नारनौंद का राजकीय वरिष्ठ अध्यमिक विद्यालय सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर सबसे आगे रहा और ओवरआॅल ट्रॉफी पर कब्जा किया। नारनौंद टीम के इंचार्ज डॉ अजय लोहान ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली छात्राओं को डीईओ नीता ग्रेवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


Post a Comment

0 Comments