डेरा सच्चा सौदा के इस प्रोजेक्ट को प्रदेशभर में लागू करने जा रही है हरियाणा सरकार, बनेगा हिन्दुस्तान का पहला राज्य


ट्रीटेड वेस्ट वाटर का सिंचाई में इस्तेमाल कर हजारों लीटर पानी रोजाना बचा रहा है डेरा सच्चा सौदा 



9 फरवरी 2020, 8:28 PM
संदीप कम्बोज/गौरव सोनी। हरियाणा मीडिया जंक्शन 
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार इन दिनों बजट की तैयारी में व्यस्त है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब तक कई बार प्री-बजट समीक्षा कर चुके हैं। बजट में नई योजनाएं लागू करने बाबत सीएम ने सभी विधायकों व सांसदों से सुझाव मांगे जाने के साथ-साथ नई योजनाएं तैयार किए जाने को भी कहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस बार हरियाणा का बजट गांव, गरीब किसान व खेत-खलिहान पर फोकस रहने वाला है। संभवत: इस बार गांवों व कृषि से संबंधित कई नई योजनाओं का ऐलान हो सकता है। जिन योजनाओं को सिरे चढ़ाया जाना है, उनमें सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए केंद्र ने 1200 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत ट्रीटेड वेस्ट वाटर को फिर से सिंचाई के काम में इस्तेमाल में लाया जाना है। इस मामले में हरियाणा देश का पहला राज्य होगा जहां ट्रीटेड वेस्ट वाटर का फिर से इस्तेमाल किया जाएगा। इससे करीब सवा लाख हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई हो सकेगी। बता दें कि ट्रीटेड वेस्ट वाटर प्लांट का पहला प्रोजेक्ट हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के खेतों में पहले से ही है जहां रोजाना हजारों लीटर पानी को ट्रीटीड कर सिंचाई में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस  ट्रीटेड वेस्ट वाटर प्लांट के साथ डेरा सच्चा सौदा के सभी संस्थानों, पशु बाड़ों आदि के सीवरेज आदि को जोड़ा गया है, जहां सीवरेज के पानी को साफ कर उसे खेतों में फिर से इस्तेमाल में लाया जा रहा है। 

200 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाने की तैयारी 
प्रदेश सरकार जल संरक्षण को लेकर बेहद गंभीर है। पानी के बेहतर इस्तेमाल के लिए ट्रीटेड वेस्ट वाटर पॉलिसी लागू किए जाने की तैयारी है। उपचारित जल का बागवानी व अन्य कार्यों में इस्तेमाल किया जा  सकेगा। योजना के तहत प्रदेश में 200 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के 700 क्यूसिक पानी को उपचारित किया जाएगा। यह देश में पहला प्रयोग है जहां इस स्तर पर ट्रीटेड वेस्ट वाटर का इस्तेमाल किया जाएगा।

इन बड़े प्रोजेक्टों पर भी लग सकती है मुहर 
डार्क जोन वाले 36 ब्लॉकों में भू-जल सुधार के लिए अटल भूजल योजना के तहत 712 करोड़ रुपये
प्रदेशभर में 200 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट
मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी में अटल केंद्र।
बहादुरगढ़ और बावल में 100 बिस्तरों के ईएसआइ अस्पताल।
पंचकूला के मनसा देवी में संस्कृत महाविद्यालय।
पंचकूला में प्रदेश की पहली संयुक्त फूड व ड्रग टेस्टिंग लैब।
गुरुग्राम में फूल मंडी।
सोनीपत के सेरसा गांव में मसाला मंडी।
करनाल, तरावड़ी, कैथल, कुरुक्षेत्र, नूंह, नारायणगढ़, रोहतक व चरखी दादरी में ईएसआइ डिस्पेंसरी।



Post a Comment

0 Comments