हज जाने वाले श्रद्धालु 10 दिसंबर तक करें आवेदन
19 नवंबर 2019, 8:37 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा से हज जाने वाले श्रद्धालु अब 5 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष चौधरी औरंगजेब ने बताया कि हरियाणा राज्य से हज जाने वाले श्रद्धालुओं को सूचित किया गया है कि हज वर्ष 2020 के लिए हज आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक व्यक्ति अब 5 दिसंबर, 2019 तक आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए मशीन रिडेबल पासपोर्ट का होना अनिवार्य है तथा पासपोर्ट 20 जनवरी 2021 तक वैध होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि हज के लिए आवेदन करने वाले व्यक्तियों से यह भी अनुरोध किया गया है कि अपने हज आवेदन पत्रों को आॅनलाईन करके निर्धारित दस्तावेजों को हज मैनेजमेंट साफटवेयर में अपलोड करें, इसके बाद आवेदन की प्रति अपने पास संभालकर रखें। उन्होंने बताया कि हज 2020 के लिए ड्रा में सफल उम्मीदवारों से आवेदन पत्र की प्रति व पासपोर्ट मांगे जाएंगे।


0 Comments