सिरसा : 17400 बोतल अवैध शराब ले जा रहा था यह ट्रक

सिरसा : 17400 बोतल अवैध शराब ले जा रहा था यह ट्रक

18 नवंबर 2019, 11:41 PM
 हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
सिरसा। अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से जिला सिरसा में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाई करते हुए सीआईए डबवाली पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान गांव मौजगढ क्षेत्र से शराब से भरा ट्रक बरामद कर एक आरोपी को मौका से काबू कर लिया है जबकि मौके से फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है । पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान ट्रक  से 17400 बोतल अंग्रेजी (1450 पेटी )  शराब बरामद की है। गिरफ्तार किए गए गए युवक की पहचान सही राम पुत्र चौखा राम वासी पाली जिला जोधपुर राजस्थान के रुप में हुई है। उन्होंने बताया की सीआईए डबवाली की एक पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान मौजगढ क्षेत्र में मौजुद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक में सवार लोगों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर एक युवक को काबू कर लिया जबकि एक अन्य आरोपी मौका से फरार हो गया। इस संबध में दो लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सदर डबवाली थाना में कार्यवाही की गई है।

Post a Comment

0 Comments