1962 की भारत-चीन जंग में शहादत की चादर ओढ़ने वाले शहीदों को किया नमन्
19 नवंबर 2019, 7:27 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग द्वारा गांव भाटोल जाटान व चूली बागड़ियान में वीर-शहीदों के श्रद्धांजलि दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें शहीद सूरजा व शहीद भागीरथ को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन प्रदीप बाली ने बताया कि गांव भाटोल जाटान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शहीद सूरजा पुत्र गंगाराम का 37वां श्रद्धांजलि दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहीद की सुपुत्री विद्या देवी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि शहीद सूरजा का जन्म गांव भाटोल में 5 फरवरी 1939 को हुआ था। ये 5 मार्च 1960 को गोरखा रेजीमेंट में भर्ती हुए थे और 16 नवंबर 1962 को भारत-चीन युद्ध में शहीद हो गए थे। इसी प्रकार गांव चूली बागड़ियान के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शहीद भागीरथ पुत्र रुढ़ाराम का 48वां श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद के भतीजे राधेश्याम को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। गांव चूली बागडि?ान में जन्में भागीरथ ब्रिगेड आॅफ गार्ड रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। वे 18 नवंबर 1962 को भारत-चीन युद्ध में शहीद हो गए थे। श्रद्धांजलि दिवस कार्यक्रमों के दौरान विभाग के कल्याण व्यवस्थापक कर्ण ढाका, राजेंद्र गोदारा, भाटोल जाटान के सरपंच अनिल बामल, भाटोल रांगडान सरपंच महावीर सांगवान, खरकड़ा सरपंच संजय बामल, प्रधानाचार्य रणधीर दलाल, महाबीर प्रसाद, सूबेदार विरेंद्र मलिक, सरपंच दुर्गेश पूनिया, पूर्व सरपंच विनोद बेनीवाल, शिक्षक अशोक कुमार, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, विनोद, सुभाष डीपी, पूजा रानी, ईएसएम महेंद्र, हनुमान, मोहन लाल, कई गांवों के ग्रामीण व पूर्व सैनिक भी मौजूद रहे।



0 Comments