गर्भवती महिला या 5 साल तक के बच्चे को अस्पताल ले जाने के लिए यह नंबर डायल कर बुला सकते हैं फ्री एंबुलैंस
22 नवंबर 2019, 6:23 AM
गौरव सोनी। हरियाणा मीडिया जंक्शन
सिरसा। भारत सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए अनेक तरह की योजनाएं शुरु की गई हैं। गर्भवती महिलाओं व 0 से 5 साल तक के बच्चों के लिए सरकार द्वारा फ्री एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। गर्भवती महिलाएं 108 नंबर डायल कर इस फ्री सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. दर्शना सिंह गत दिवस महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय जिला कार्यालय में पोषण अभियान के तहत आयोजित डिस्ट्रिक रिर्सोस ग्रुप को इनकरिमंटल लर्निंग अप्रोच विषय पर प्रशिक्षण के दौरान जानकारी दे रही थी। डा. दर्शना सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव स्तर पर आंगनवाड़ी वर्कर व आगनवाड़ी हैल्पर द्वारा लोगों को जागरूक करना है। पोषण अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, माताओं, बच्चों के पोषण की आवश्यकताओं को पूरा करना तथा मातृृ मृृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। उन्होंने दो दिवसीय डीआरजी प्रशिक्षण के दौरान पोषण अभियान के तहत पोषण की कमी को दूर करने के लिए संतुलित आहार लेने पर बल दिया गया। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को हमारी रसोई घर में मौजूद पोष्टिक आहारों के बारे में बताया गया। इस ट्रेनिंग में सभी खण्डों की महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी व सुपरवाईजर, स्वास्थ्य विभाग से शांति देवी, आंगनवाडी ट्रेनिंग सेंटर की प्रशिक्षिका शांति देवी, जिला समन्वयक पोषण अभियान व डिस्ट्रिकट प्रोजक्ट असिस्टेंट व खंड समन्वयक व खंडों के सहायक भी उपस्थित थे।


0 Comments