पानीपत : आयुष्मान योजना के तहत हर पात्र परिवार को मिलेगा फ्री इलाज का लाभ, विधायक प्रमोद विज ने किया मंथन

पानीपत : आयुष्मान योजना के तहत हर पात्र परिवार को मिलेगा फ्री इलाज का लाभ, विधायक प्रमोद विज ने किया मंथन

7 नवंबर 2019, 11:09 PM


सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त सुमेधा कटारिया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आयुष्मान योजना को आगे बढाने और ज्यादा से ज्यादा इसमें पात्र परिवारों को जोडऩे के लिए इस योजना का आंकलन किया। इसी के दृष्टिगत 8 नवम्बर को लघु सचिवालय के प्रथम तल के सभागार में नगर निगम व नगरपालिका समालखा के पार्षदों की बाद दोपहर 3 बजे बैठक भी बुलाई गई है। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई गई यह योजना बहुत ही महत्वांकाक्षी योजना है जो नागरिकों को स्वस्थ रखने और एक समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए शुरू की गई है। यह योजना अन्तोदय की भावना को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि मरीजों के ईलाज खर्च में बेहताशा वृद्धि हुई है और गरीब व्यक्ति जिसे सहन नही कर पाता। प्रमोद विज ने कहा कि इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई यह योजना गरीब लोगों के लिए किसी वरदान से कम नही है। स्वयं प्रधानमंत्री द्वारा लिखित इस योजना के लिए आशा वर्करों के माध्यम से पत्र भी इसके प्रचार-प्रसार के लिए दिया गया था। योजना के तहत लाभार्थी परिवार के सदस्यों का 5 लाख रूपये तक का ईलाज सूचिबद्ध अस्पतलाओं में फ्री किया जाता है। इसके तहत सदस्यों की संख्या और आयु सीमा की कोई बाध्यता नही है। लाभार्थी का सभी लेनदेन केसलेस किया गया है। इस मौके पर सिविल सर्जन डा0 जितेन्द्र काद्यान, उप सिविल सर्जन डा0 नवीन सुनेजा व डा0 मनीष पासी भी उपस्थित थे। 

आयुष्मान योजना के तहत ये अस्पताल हैं पैनल में
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि जिला में इस योजना के तहत जिला के सिविल अस्पताल के साथ-साथ सीएचसी समालखा, ईएसआई अस्पताल और प्राईवेट अस्पतालों में छाबड़ा अस्पताल, जीसी गुप्ता अस्पताल, पार्क अस्पताल, लाला हर भगवान दास मैमोरियल प्रेम अस्पताल, अपैक्स अस्पताल, जितेंद्रा अस्पताल, पवनांजलि अस्पताल, रैनबो अस्पताल, आईबीएम अस्पताल, सिग्निस महाराजा अस्पताल, गुप्ता आई अस्पताल, आरएम आनंद अस्पताल, साईप्रस एंड सत्या क्लीनिक, शोभित अस्पताल, डॉ. सोमबीर अस्पताल, पाहुजा अस्पताल, मित्तल चेस्ट एंड एलर्जी अस्पताल और जिंदल अस्पताल, डा0 हवासिंह बच्चों का अस्पताल, आहुजा अस्पताल, सीएचसी अहर, अर्बन हैल्थ सेंटर सैक्टर 12, सीएचसी बापौली, अर्बन हैल्थ सेंटर सैक्टर 25, सीएचसी ददलाना और सुनील गुप्ता अस्पताल सहित 41 अस्तपालों को शामिल किया गया है और 5 अस्पताल सूचिबद्ध के लिए शामिल करने के लिए सूची में है। 

जिले में 1862 परिवार उठा चुके लाभ
डीसी ने बताया कि आयुष्मान भारत में कुल 75 हजार 392 परिवारों के लगभग 3 लाख 50 हजार लोगों ने इसका फायदा उठाया है। इनमें से 57 हजार 659 लाभार्थी ऐेसे हैं जिनके गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। इन गोल्डन कार्डो को आधारकार्ड से लिंक किया गया है। अभी तक 1862 परिवार ऐसे हैं जिन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत ईलाज करवाया है और सरकार ने इनके ईलाज की ऐवज में प्राईवेट अस्तपालाओं को 2 करोड़ 95 लाख 51 हजार 474 रूपये का भुगतान किया है। यही नहीं 88 लोगों ने सरकारी अस्पताल में इस योजना के तहत ईलाज करवाया है जिसके लिए सरकार ने 5 लाख 55 हजार 200 रूपये का भुगतान किया है। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि इस योजना के तहत विशेष अभियान चलाकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यही नहीं लोगों को एसएमएस के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments