एचटेट : आज इस वेबसाईट पर अपलोड हो जाएगी आंसर की, यहां करें चैक
19 नवंबर 2019, 12:16 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा से संबंधित सभी विषयों की आंसर-की बोर्ड की वेबसाइट http://www.bseh.org.in/ पर आज 19 नवंबर को अपलोड की जाएगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्र-पत्र बुकलेट में दिए गए किसी भी प्रश्न या आंसर-की में दिए गए किसी भी प्रश्न के उत्तर के बारे में कोई आपत्ति हो तो इस संबंध में पूर्ण तथ्यों सहित 21 से 25 नवंबर तक निर्धारित शुल्क 200 रुपये प्रति प्रश्न अनुसार जमा करवाते हुए अपनी आपत्ति आॅनलाइन बोर्ड की वेबसाइट पर दर्ज करवा सकते हैं। यदि किसी प्रश्न के संबंध में दर्ज करवाई गई आपत्ति सही पाई जाती है तो ऐसी स्थिति में उस प्रश्न के लिए जमा शुल्क अभ्यर्थी को वापस कर दिया जाएगा। इसके बाद आने वाली किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।


0 Comments