चरखी दादरी : बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, जानें क्या थी वजह
19 नवंबर 2019, 12: 13 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चरखी दादरी। एक दिन बाद जिस घर में डोली जाने वाली थी, उसी घर में आज अर्थी उठ गई। गांव झोझू कलां निवासी परचून की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने रविवार को अवैध रिवाल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक की बहन की शादी 19 नवंबर को होने वाली थी। इससे पहले ही उसने सुसाइड कर लिया। मृतक युवक बच्चे पैदा न होने से परेशान था और शराब का आदी हो चुका था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मृतक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव झोझू कलां निवासी रामनिवास ने बताया कि उसका इकलौता बेटा 33 वर्षीय प्रदीप की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन अभी तक बच्चे नहीं हुए थे। इसी कारण वह डिप्रेशन में था और ज्यादातर समय शराब का सेवन किए रहता था। रविवार को प्रदीप ने अपने कमरे में ही खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। वहीं मृतक प्रदीप के घर 19 नवंबर को छोटी बहन की शादी होने वाली थी। जिसकी सभी परिजन तैयारियां कर रहे थे। लेकिन बहन की डोली उठने से पहले ही प्रदीप की अर्थी निकलने से मातम छा गया। सूचना पाकर झोझू कलां थाना प्रभारी अनूप सिंह मौके पर पहुंचे। जिन्होंने खाली खोल बरामद कर लिया है और रिवाल्वर जांचा तो वह अवैध देशी मिला।

0 Comments