रफ्तार का कहर : पेड़ से जा टकराई क्रूजर, दो यात्रियों की मौत, 10 घायल


रफ्तार का कहर : पेड़ से जा टकराई क्रूजर, दो यात्रियों की मौत, 10 घायल

पानीपत में टोल प्लाजा के नजदीक की घटना 






 

18 नवंबर 2019, 12:08 PM
 सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। पानीपत टोल प्लाजा के नजदीक सेक्टर-18 स्थित कृपाल आश्रम के पास एक क्रूजर गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक महिला व पुरुष की मौत हो गई जबकि ड्राइवर समेत 10 सवारियां घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब यह क्रूजर दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ आ रही थी। पुलिस ने ड्राइवर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे यात्रियों की गाड़ी पानीपत टोल प्लाजा के नजदीक सेक्टर-18 की तरफ से जा रही थी। घटना रात करीब 1 बजे की है। अचानक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। इसमें जिरकपुर की रहने वाली सुमन गांधी (65) व चंडीगढ़ के सेक्टर-56 के रामलोक (65) की मौत हो गई जबकि 10 घायल हैं। घायलों में पटियाला के आत्‍माराम, ईश्‍वर देवी, चंडीगढ़ पीएल ग्रोवर और चंचल, वरूणा गांधी जिरकपुर, सतीश चंडीगढ़ शामिल हैं। प्रा‍थमिक उचार करके सभी को डिस्‍चार्ज कर दिया गया।
पुलिस ने ड्राइवर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments