कालका शताब्दी ट्रेन से पानीपत पहुंचे मुख्यमंत्री, रेल यात्रियों ने किया स्वागत


कालका शताब्दी ट्रेन से पानीपत पहुंचे मुख्यमंत्री, रेल यात्रियों ने किया स्वागत

18 नवंबर 2019, 11:53 PM
 सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार सुबह दिल्ली से कालका शताब्दी में प्रात: 8:55 बजे पानीपत पहुंचे। स्टेशन परिसर के बाहर पार्टी कार्यकतार्ओं व दैनिक रेल यात्रियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को हरिद्वार रूट पर बिछाई जाने वाली रेलवे लाईन से सम्बन्धित मांग से अवगत भी करवाया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है। जैन समाज की ओर से पश्चिम एक्सप्रैस ट्रेन का ठहराव राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र श्री महावीर जी में करने की मांग की ताकि जैन दर्शनाथीर्यों को आवागमन में सुविधा हो सके। मुख्यमंत्री स्टेशन परिसर से बाहर आकर सड़क मार्ग से होते हुए करनाल के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर विधायक महीपाल ढांडा, पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार, समालखा से शशिकांत कौशिक, कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र दत्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्यमंत्री के पानीपत पहुंचने पर उपायुक्त सुमेधा कटारिया और पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, डीएसपी सतीश वत्स भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments