हरियाणा : युवाओं के लिए स्किल ओलंपिक लॉच, 15 जनवरी तक यहां ओनलाईन आवेदन कर सकते हैं युवा
27 दिसंबर 2019, 10:15 PM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। हरियाणा कौशल विकास मिशन ने इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2020 के लिए प्रदेश के युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके लिए 15 जनवरी 2020 तक आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। मिशन के प्रवक्ता ने बताया कि यह एक प्रकार का कौशल ओलंपिक है जो दो वर्षों में एक बार आयोजित किया जाता है। इसके कई भाग हैं जैसे जोनल, राज्य, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर। उन्होंने बताया कि जोनल स्तर के विजेता राज्य स्तर पर और इससे आगे की प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में सभी शिक्षित या अशिक्षित युवा भाग ले सकते हैं और इसमें भाग लेने के लिए आयु एकमात्र मापदंड है। उन्होंने बताया कि पहली जनवरी 1999 को या उसके बाद जन्म लेने वाला कोई भी उम्मीदवार इसमें भाग ले सकता है। मकैट्रॉनिक्स के लिए उम्मीदवार का जन्म पहली जनवरी 1996 को या इसके बाद हुआ होना चाहिए।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को विभिन्न स्तरों पर पुरस्कृत किया जाएगा और उन्हें प्रतियोगिता के लिए उच्च श्रेणी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
इन ट्रेड से करेंआवेदन
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक युवा सीएनसी टर्निंग, सीएनसी मिलिंग, ज्वाइनरी, फ्लोरिस्ट्री, इंडस्ट्री कंट्रोल, मोबाइल रोबोटिक्स, बेकरी, वैल्डिंग, आॅटोबॉडी रिपेयर, पलम्बिंग एण्ड हीटिंग, इलैक्ट्रॉनिक्स, वैब डिजाइन एण्ड डेवलपमेंट, इलैक्ट्रिकल इंस्टालेशन, पेटिंग एण्ड डेकोरेटिंग, केबिनेट मैकिंग, कारपेंटरी, हेयर डे्रसिंग, ब्यूटी थैरेपी, फैशन टेक्रॉलाजी, हैल्थ एण्ड सोशल केयर, आॅटोमोबाइल टेक्रॉलाजी, कुकिंग, रेस्टोरेंट सर्विस, कार पेटिंग, रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कंडीशनिंग, कंक्रीट कंस्ट्रक्शन वर्क, लैंडस्केप गार्डनिंग, प्लास्टिक डाई इंजीनियरिंग तथा मकैट्रॉनिक्स में से किसी भी ट्रेड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
भाग लेने के लिए यहां करवाएं पंजीकरण
प्रतियोगिता में भागीदारी पूरी तरह से नि:शुल्क है। आवेदन को वेबसाइट www.hsdm.org.in/indiaskills2020 तथा www.worldskillsindia.co.in पर पंजीकरण करवाना होगा।


0 Comments