यमुनानगर : स्वच्छ मैप एप पर आने वाली शिकायतों का अब तीन घंटे में होगा समाधान

यमुनानगर : स्वच्छ मैप एप पर आने वाली शिकायतों का अब तीन घंटे में होगा समाधान
सीएसआई ने सेनेटरी ब्रांच के अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश


27 दिसंबर 2019, 7:46 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
यमुनानगर। स्वच्छ मैप एप पर आने वाली शिकायतों का अब मात्र तीन घंटे में समाधान कर दिया जाएगा। यही नहीं समाधान होने पर शिकायतकर्ता से उसकी संतुष्टि भी पूछी जाएगी। नगर निगम सीएसआई अनिल नैन ने स्वच्छ मैप एप की शिकायतों के निपटान के लिए टास्क फोर्स कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी शिकायत का तीन घंटे में समाधान करेंगी। इसके अलावा सीएसआई ने अधिकारियों को कूड़े से खाद न बनाने वाले मैरिज पैलेस व होटलों को नोटिस देने के भी निर्देश दिए हैं। इस टास्क फोर्स कमेटी में संबंधित वार्ड के संबंधित सेनेटरी इंस्पेक्टर, एएसआई व दरोगा शामिल किए गए हैं। जैसे ही एप्प पर किसी व्यक्ति ने किसी समस्या से संबंधित कोई शिकायत डाली। उसपर तुरंत संबंधित कमेटी काम शुरू करेंगी। कमेटी के अधिकारी संबंधित शिकायतकर्ता को फोन पर समस्या के बारे में जानकारी लेंगे। तुरंत मौके पर जाकर कार्यवाही की जाएगी। समस्या का निपटान होने पर शिकायतकर्ता से उसकी संतुष्टि के बारे में पूछा जाएगा।

खाद न बनाने वाले मैरिज पैलेस को दे नोटिस
सीएसआई नैन ने बताया कि सौ किलो से अधिक कूड़ा निकालने वाले मैरिज पैलेस व होटल को कुछ माह पहले अपना कूड़ा स्वयं उठाने व उसका खाद बनाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन उनके सर्वेक्षण में अधिकतर मैरिज पैलेस व होटल सौ किलो से अधिक कूड़ा निकाल रहे है। लेकिन वे उसका खाद नहीं बना रहे है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे होटलों व मैरिज पैलेस को चिन्हित कर नोटिस भेजे। यह कार्रवाई न करने वाले संबंधित दरोगा का कारण बताओ नोटिस देना पड़ेगा और उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

वर्दी व हाथों में दस्ताने डालकर सफाई करने के निर्देश
सीएसआई अनिल नैन ने कहा कि कुछ कर्मचारी अभी भी बिना वर्दी व बिना दस्तानों के सफाई कर रहे है। जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे समय पर वर्दी डालकर ड्यूटी पर आए। रजिस्टर में हाजिरी लगाए। हाथों में दस्ताने व मुंह पर मास्क लगाकर सफाई करें।

Post a Comment

0 Comments