यमुनानगर : तीन करोड़ से होगी ट्विनसिटी की गलियों की मुरम्मत, सुधरेगा पानी निकासी सिस्टम
ढाई करोड़ से चमकेगी शहर की गलियां व नालियां, 20 कार्यों के टेंडर जारी
45 लाख में दो कम्यूनिटी सेंटर व धर्मशाला का होगा विकास

17 दिसंबर 2019, 6:14 PM
शिवलाल। हरियाणा मीडिया जंक्शन
यमुनानगर। ट्विनसिटी को विकसित करने के लिए नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हंै। इसी कड़ी में नगर निगम ढाई करोड़ रुपये की लागत से शहर की विभिन्न गलियों व नालियों का निर्माण करवाने जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य विकास कार्य करवाएं जाने हंै। नगर निगम ने शहर में होने वाले 20 से अधिक विकास कार्यों के लगभग ढाई करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए है। इनमें नगर निगम के अंतर्गत आने वाली विभिन्न वार्डों की कॉलोनियों गलियों व नालियों पर दो करोड़ 17 लाख व अन्य कार्यों पर 45.76 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर लेने वाली कंपनियों व ठेकेदारों को ये कार्य एक माह व तीन माह के भीतर करने होंगे।
वार्ड नंबर 19 व 17 की गलियों व नालियों पर खर्च होंगे 92.92 लाख
वार्ड नंबर 19 के रामनगर में 24.95 लाख की लागत से तीन गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। वहीं कांसली व रटौली रोड के पास 24.96 लाख रुपये में छह गलियों व नालियों का निर्माण। इसके अलावा वार्ड नंबर 17 के लक्ष्मी नगर कैंप में 21.25 लाख की लागत से तीन गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। वार्ड नंबर 17 में ही कैंप पार्क के पीछे 4.45 लाख रुपये में नाला व इंटरलोक टाइलें बिछाई जाएगी। वार्ड नंबर 19 के गांव रटौली में 16.31 लाख की लागत से सड़क व पीवीसी पाइप लाइन का निर्माण किया जाएगा।
1.40 करोड़ से सुधरेंगी पाश इलाके की सड़कें व नालियां
शहर के पाश इलाके व वीआईपी वार्ड कहें जाने वाले वार्ड नंबर आठ व नौ की गलियों व नालियों पर नगर निगम एक करोड़ रुपये खर्च करेंगा। माडल कॉलोनी में 5.85 लाख की लागत से तीन गलियों का निर्माण किया जाएगा। किनारे में पीवीसी पाइप लाइन भी डाली जाएगी। प्रोफेसर कॉलोनी में 6.54 लाख की लागत से चार गलियों में पानी की निकासी के लिए पीवीसी पाइप लाइन डाली जाएगी। लालद्वारा कॉलोनी में 14.07 लाख की लागत से गली का निर्माण किया जाएगा। वहीं लालद्वारा कॉलोनी में ही बक्शी प्रॉपर्टी से शांति स्वरूप के घर तक 15.40 लाख की लागत से गली व नाली का निर्माण किया जाएगा। 16.34 लाख की लागत से रघुनाथपुरी कॉलोनी में तीन गलियों का चौड़ाकरण व पीवीसी पाइप लाइन डाली जाएगी। रामपुरा कॉलोनी में 16.40 लाख की लागत से मंगत सपरा के घर से सूरज प्रकाश के घर तक सड़क का निर्माण व चौड़ाकरण किया जाएगा। वहीं पटेल नगर में 18.64 लाख की लागत से कई गलियों व नालियों का निर्माण होगा। योगेश नगर में 19.80 लाख रुपये में गली नंबर दो का निर्माण व दोनों तरफ नालियों बनाई जाएगी। 27.72 लाख रुपये में सिटी सेंटर रोड पर पानी की निकासी के लिए आरसीसी नाले का निर्माण किया जाएगा।
45.76 लाख से सुधरेगी कम्यूनिटी सेंटर, धर्मशाला व चौपाल की हालात
वार्ड नंबर 19 के गांव खेड़ा के कम्यूनिटी सेंटर में 12 लाख की लागत से टॉयलेट व रसोई का निर्माण किया जाएगा। वहीं नालागढ़ गांव में 16.31 लाख रुपये से एससी चौपाल का निर्माण किया जाएगा। कांसापुर में निमार्णाधीन सैनी धर्मशाला का निर्माण पूरा करने के लिए 2.37 लाख रुपये खर्च किए जाएगा। वार्ड नंबर 17 के लक्ष्मी नगर में कम्यूनिटी सेंटर के विकास पर 15.08 लाख रुपये खर्च होंगे।
निर्धारित समय में पूरे होंगे सभी विकास कार्य शहर को सुंदर का स्मार्ट बनाने के लिए नगर निगम करोड़ों के विकास कार्य करवा रहा है। कुछ माह पूर्व लगाए गए अधिकतर विकास कार्य पूरे करवाएं जा रहे हैं। इनमें से कुछ पूरे हो चुके हंै। नगर निगम की ओर से लगभग ढाई करोड़ के नए टेंडर जारी किए गए हंै। टेंडर अलॉट होते हुए सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूरा करवाया जाएगा।
- मदन चौहान, मेयर
नगर निगम, यमुनानगर-जगाधरी।

0 Comments