सिरसा : नशे के सौदागरों व गैर कानूनी धंधों में लिप्त बदमाशों को अब सबक सीखाएगी सिरसा पुलिस


सिरसा : नशे के सौदागरों व गैर कानूनी धंधों में लिप्त बदमाशों को अब सबक सीखाएगी सिरसा पुलिस 
सिरसा एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को अपराध व अपराधियों से सख्ती से निपटने के दिए निर्देश

17 दिसंबर 2019, 6:32 PM
गौरव सोनी। हरियाणा मीडिया जंक्शन
सिरसा।
जिले में फैले नशे के सौदागरों व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के अब बुरे दिन शुुर होने वाले हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण सिंह ने जिला के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से जिला भर में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाने के साथ-साथ गैर कानूनी धंधा करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी डॉ.अरुण सिंह बीती सांय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे और बैठक में अधिकारियों को उन्होंने उक्त निर्देश दिए। एसएसपी डॉ. सिंह ने कहा कि नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाएं तथा विभिन्न प्रकार के नशा बेचने वालो की जन सहयोग से सूचना प्राप्त कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होने कहा कि विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ तेज की जाए तथा अदालतो में चल रहे विभिन्न मुकदमों की बेहतर ढंग से पैरवी करें, ताकि अपराध करने वाला व्यक्ति किसी भी सूरत में सजा से न बच पाए। एसएसपी ने बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों से प्रोग्रेस रिपोर्ट भी ली और लबिंत मामलों के शीघ्र निपटान के निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी आर्यन चौधरी, कुलदीप बैनीवाल, जगदीश काजला व राजेश कुमार सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments