साइंस एग्जीबिशन : छात्राओं ने सुंदर-सुंदर माडलों में समेट दिया संसार

साइंस एग्जीबिशन : छात्राओं ने सुंदर-सुंदर माडलों में समेट दिया संसार


राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सिसवाला में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

17 दिसंबर 2019, 6:44 PM
 हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। हरियाणा शिक्षा परिषद परियोजना के अंतर्गत जारी कार्यक्रम के चलते राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सिसवाला में कक्षा छठी से 10वीं तक के सभी बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लिया और इनमें से चुने गए प्रोजेक्ट को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। प्रदर्शन को देखने के लिए अभिभावक ही नहीं अपितु साथ लगते गांवों के स्कूलों के बच्चों और शिक्षा अधिकारियों की टीमें में भी पहुंची। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सिसवाला में आयोजित करवाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद संस्था प्रभारी वंदना रानी ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला और देखा गया कि बच्चों में नया सीखने की ललक बनी हुई है। उन्होंने विज्ञान शिक्षिका कविता का धन्यवाद किया कि बच्चों को सही ढंग से तैयारी करवाई गई है। विज्ञान शिक्षिका कविता ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा छठी से 10वीं तक पढने वाली प्रत्येक छात्रा के लिए विज्ञान प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए सभी छात्राओं को तैयार किया गया था, जिसका अनुसरण करते हुए विद्यालय की 100 प्रतिशत छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिलचस्पी दिखाई और कुछ न कुछ तैयार किया। उन्होंने बताया कि बच्चों में प्रतिभा की काई कमी नहीं है। राकउवि में लगाई गई प्रदर्शनी को अभिभावक ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों के स्कूलों के बच्चे भी देखने के लिए आए और प्रदर्शनी के आयोजन कोखूब सराहा। जीएसएसएस सुंडावास से बच्चों को लेकर आए प्रवक्ता राजकुमार मलिक ने बताया कि बच्चों ने काफी मेहनत से रंग लगाया है। वहीं साथ लगते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के साथ आए मंजीत, सुमन व अवीना ने भी बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल्स को खूब सराहा। इसके साथ ही शिक्षा विभाग से एबीआरसी जवाहर सिंह, बीआरपी कविता, प्रियंका व नीतू ने भी विद्यालय में आयोजित प्रदर्शन का निरीक्षण किया। इस मौके पर विद्यालय में सरपंच राजकुमार, ग्रामीण छाजुराम, पीजीटी अंग्रेजी सीमा ढिलों, शास्त्री सुरेश कुमार, पीटीआई दर्शना, पूनम, सुनीता
नैन सहित अन्य शिक्षिकाएं शामिल थीं।

प्रदर्शनी में ये मॉडल रहे आकर्षण का केंद्र
प्रदर्शनी में 10वीं कक्षा की समानता व अंजना द्वारा बनाया गया जलचक्र,पूनम-संजू व समानता द्वारा बनाया गया बॉयो गैस और सोनीया द्वारा बनाया गया मानव पाचन तंत्र काफी सराहहनीय रहा। इसी प्रकार से 9वीं कक्षा की दीपिका का सोनार, मेनकाका सेव अर्थ, अन्नु का संक्रामक रोग व गीतिका का टीकाकरण सराहा गया। इसी प्रकार से 8वीं कक्षा की वायु मंडलीय दाब और दाब सकीना व रवीना द्वारा, 7वीं कक्षा की कविता व अंजना द्वारा अम्ल क्षार की पहचान और कक्षा छठी की मनीषा व रवीना द्वारा रेसेदार जड़ों के बारे में बनाया गया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए चुनी गई प्रतियोगिताओं में सेव अर्थ, ऊर्जा के विभिन्न स्त्रोत, बॉयो गैस व पराली प्रबंधन शामिल
हैं।

Post a Comment

0 Comments