नेपाल : सात राज्यों की राजधानियां चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित करेगी नेपाल सरकार
12 दिसंबर 2019, 6:28 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। नेपाल सरकार से आया 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल को सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ इस कदर पसंद आया है कि उन्होंने अपने देश के सात प्रांतों की राजधानियां भी चंडीगढ़ की तर्ज पर बनाने का निर्णय लिया है। दीपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में चण्डीगढ़ दौरे पर आए इस 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। श्री गुप्ता ने इस प्रतिनिधिमण्डल का गर्मजोशी से अभिनन्दन किया। ज्ञान चन्द गुप्ता ने बताया कि विधायी समिति के सदस्यों ने हरियाणा और पंजाब विधानसभा अध्यक्षों से मुलाकात के दौरान अपने राज्य में राजधानी बनाने के स्थान और इसके तौर-तरीकों पर मंत्रणा की। इसके अलावा उन्होंने इस प्रतिनिधिमण्डल को हरियाणा विधानसभा कीसंसदीय संरचना के बारे में भी अवगत करवाया। नेपाल के आर्थिक प्रशासन अधिकारी एवं प्रांतीय विधायी समितियों के सचिव अलोक अग्रही ने बताया कि विधायी समिति ने चण्डीगढ़ को सर्वश्रेष्ठ राजधानी मानते हुए इसी तर्ज पर नेपाल के सात प्रांतों की राजधानियां बनाने का निर्णय लिया है।


0 Comments