हरियाणा : छात्राओं को कॉलेज तक छोड़ने के लिए रूट निर्धारित कर रहा परिवहन निगम, जल्द शुरु होंगी बसें
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने रोडवेज के सभी जिला महाप्रबंधकों को दिए हैं निर्देश
12 दिसंबर 2019, 8:42 PM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। छात्राओं को कॉलेज से घर तक सुरक्षित और सुविधाजनक बस सुविधा उपलब्ध करवाने के मद्देनजर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने राज्य परिवहन के सभी जिला महाप्रबंधकों को निर्देश दे दिए हैं। दिए गए निर्देशों में उन्होंने कहा है कि सभी जीएम छात्राओं के लिए लगाई जाने वाली विशेष बसों का रूट निर्धारित करें ताकि उसके मुताबिक बसों की व्यवस्था की जा सके। परिवहन मंत्री ने अधिकारियों की बैठक के दौरान निर्देश दिए कि जिन जिलों में मैकेनिक या अन्य जरूरी स्टाफ की कमी है, उसकी सूचना मुख्यालय को दें ताकि इस कमी को पूरा किया जा सके। उन्होंने महाप्रबंधकों को यह भी निर्देश दिए कि वे अपने जिलों में बसों की संख्या, स्वीकृत पदों के विरूद्ध रिक्त पदों की जानकारी, वोल्वो और वातानुकूलित बसों की नवीनतम स्थिति तथा विभाग से संबंधित अन्य समस्याओं की जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि उनका प्राथमिकता से समाधान करके प्रदेशवासियों को बेहतर परिहवन सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। परिवहन मंत्री ने बताया कि शीघ्र ही कमी वाले जिलों में स्टाफ उपलब्ध करवाकर सभी बसों को रूट पर चलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि परिवहन सेवा मुनाफा कमाने के लिए नहीं है बल्कि यह गरीब और सामान्य व्यक्तियों के लिए उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधा है। हरियाणा राज्य परिवहन सेवा की पूरे भारत में अपनी विशेष गरिमा है । उन्होंने कहा कि बेहतर परिवहन सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में बसों का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से चर्चा करके बसों की कमी को पूरा करने के प्रयास आरंभ किए गए हैं।
शुरुआत में इन पांच जिलों में शुरु की जा रही हैं महिला बसें
विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस.एन. राय ने बताया कि छात्राओं के लिए विशेष बस सुविधा के तहत प्रथम चरण में करनाल, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला और कुरुक्षेत्र जिलों को शामिल किया जा रहा है और चरणबद्ध तरीके से सभी जिलों में इसका विस्तार किया जाएगा। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का समाधान मुख्यालय स्तर पर संभव है, उसकी जानकारी तुरंत उपलब्ध करवाएं। समाधान में विलम्ब होने की स्थिति में सीधे तौर पर उनके ध्यान में ऐसी समस्या लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि देश के अधिकतर राज्यों की तुलना में हरियाणा राज्य परिवहन की स्थिति काफी बेहतर है और जो कमियां हैं, उनका विश्लेषण करके उन्हें जल्द दूर करने के प्रयास किए जाएंगे।

0 Comments