हिसार : कोर जिम का उद्घाटन कर बोले केंद्रीय मंत्री मेघवाल, स्वयं को फिट रखना भी देशसेवा का काम
15 दिसंबर 2019, 5:34 PM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
हिसार। यदि देश का हर व्यक्ति अपने आप को फिट रखने के लिए जरूरी कदम उठाए तो यह भी एक प्रकार से देशसेवा का ही काम है। ऐसा करने से देश की अर्थव्यवस्था पर प्रतिवर्ष पड़ने वाला लाखों-करोड़ रुपये का स्वास्थ्य सेवाओं का बोझ घटेगा। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने मिशन फिट इडिया अर्थात हम फिट तो इडिया फिट नामक अभियान शुरू किया है। यह बात केंद्रीय भारी उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम व संसदीय मामले राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल में आज डाबड़ा पुल के नजदीक 8 हजार स्क्वेयर फुट में निर्मित कोर जिम का उद्घाटन करते हुए कही। राज्यमंत्री मेघवाल ने कहा कि व्यायाम करने से शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है और व्यायाम करने वाले व्यक्ति को किसी प्रकार की बीमारी नहीं होती। नियमित व्यायाम करने से बुद्वि और आत्मा को खुराक मिलती है और मन ही स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में व्यायाम करना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से बीमारियों पर होने वाले खर्च में कमी आती है जिससे देशवासियों का व्यक्तिगत हित होता है और देश की स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाले बोझ में भी कमी आती है। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के विश्वविख्यात बॉडी बिल्डर संग्राम चौगले के साथ बॉडी बिल्डर राहुल कुमार प्रजापति, कैलाश प्रजापित, व महेश नेगी भी भाग लिया। जिम के डारेक्टर अमन वर्मा, चंद्राराम गुरी व कमल गुरी ने बताया कि यह जिम हिसार में पहला जिम होगा जिसमें व्यायाम व योगा के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मशीनें व सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को आज के दौर में फिटनेट की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है इसलिए यहां अच्छे ट्रेनर रखे गए हैं जो युवाओं को शारीरिक मजबूती के लिए नई नई तकनीकों के बारे में जानकारियां देंगे। उन्होंंने कहा कि युवतियों व महिलाओं को फिट रहने की काफी जरुरत है। उनकी फिटनेस के लिए महिला ट्रेनर भी रखी गई हैं। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा, मेयर गौतम सरदाना, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया व रोहतक के उपायुक्त आरएस वर्मा,पूर्व मंत्री हरीसिंह सैनी, रवि सैनी, नरेश सिंगला, रामफल वर्मा, रामचंद्र गुप्ता, जोगेंद्र, राकेश, दीपक गुरी, मनीष गर्ग, एडवोकेट लालबहादुर खोवाल, अमित भाटीवाल, शेरसिंह, चेयरमैन महावीर जांगड़ा, भगत सिंह, मांगेराम गुरी, विनय वत्स व चिराग गर्ग सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



0 Comments