हर माह के दूसरे शुक्रवार रोहतक तो चौथे शुक्रवार सिरसा में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेेंगे गृह मंत्री

हर माह के दूसरे शुक्रवार रोहतक तो चौथे शुक्रवार सिरसा में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेेंगे गृह मंत्री 

17 दिसंबर 2019, 10:58 PM
 संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज अब हर महीने के दूसरे शुक्रवार को रोहतक तथा चौथे शुक्रवार को सिरसा जिले में जिला शिकायत एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। गृहमंत्री ने बताया कि उन्हें रोहतक एवं सिरसा जिलों की जिम्मेदारी दी गई, जहां लोगों की समस्याओं का हल करने की पूरजोर कौशिश की जाएगी। इसके लिए दोनों जिलों के दिन निर्धारित कर दिए गए हैं ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हों।

Post a Comment

0 Comments