पुलिस के लिए 100 नहीं अब डायल करना होगा 112


पुलिस के लिए 100 नहीं अब डायल करना होगा 112



 17 दिसंबर 2019, 10:52 PM
 संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। आपातकाल में पुलिस को बुलाने के लिए अब 100 नहीं एमरजेंसी नंबर 112 डायल करना होगा। पूरे देश में जल्द ही  डॉयल 100 के स्थान पर अब डॉयल 112 शुरू किया जा रहा है। इसके लिए हरियाणा में यह सुविधा यथाशीघ्र शुरू करने के लिए पुरजोर तैयारियां चल रही है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि डायल 112 के शुरू होने से किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति एवं महिलाओं को पुलिस सहायता मात्र 2-3 मिनट में पहुंच जाएगी, जिसका नियंत्रण पंचकूला में होगा। इसके लिए प्रत्येक थाने में 2-2 गाड़ियां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि राज्य में डॉयल 112 की सेवाएं लोगों तक शीघ्र पहुंचाने की तैयारियों संबंधित अहम् बैठक 19 दिसम्बर तथा आॅपरेशन प्रहार की समीक्षा बैठक 20 दिसम्बर को उनके कार्यालय में होगी। इसमें गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिदेशक अपराध सहित विभाग के अनेक वरिष्ठद्द अधिकारी मौजूद रहेंगे। गृह मंत्री ने बताया कि उनके विभागों में जहां कामचोर एवं भ्रष्ट कर्मचारियों या अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी वहीं ईमानदार और मेहनत से काम करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके लिए उचित पैमाना बनाया जाएगा ताकि अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिले, क्योंकि सजा और पुरस्कार साथ-साथ होंगे।

Post a Comment

0 Comments