सिरसा में बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार


सिरसा में बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
बाईक चोरी की 12 वारदात कबूली, 8 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद

3 दिसंबर 2019, 6:19
गौरव सोनी। हरियाणा मीडिया जंक्शन

सिरसा। सीआईए डबवाली पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पदार्फाश करने में सफलता हासिल की है। (Five bike thieves arrested in Sirsa) पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 8 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की हंै।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान विरेंद्र पुत्र हनुमान व दिलबाग पुत्र सरदूल सिंह निवासियान लहरावाली, मंगा सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी रानियां, विनोद पुत्र बंगू व पुलकीत पुत्र राजकुमार निवासियान रानियां के रूप में हुई है। बरामद किए गए मोटरसाइकिल शहर सिरसा, डिंग, रानियां व ऐलनाबाद क्षेत्रों से चुराए गए थे। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ में चोरी की अन्य वारदातों के बारे मेंं खुलासा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान चोरीशुदा अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments